Top 5 bowling performances in India on Test debut: इन 5 गेंदबाजों ने भारत में टेस्ट डेब्यू कर, बल्लेबाजों के नाक में किया था दम
उन 5 गेंदबाजों के बारे में जानें जिन्होंने भारत में टेस्ट डेब्यू करते हुए दिखाया है शानदार खेल
अद्यतन - जनवरी 30, 2024 2:36 अपराह्न

Top 5 bowling performances in India on Test debut: भारत में भारत को टेस्ट क्रिकेट में हरा पाना किसी भी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसलिए भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करना एक युवा खिलाड़ी के लिए मुश्किल टास्क है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम भी खतरनाक है, जिसके चलते गेंदबाजों के लिए चुनौती और भी ज्यादा बड़ी होती है।
लेकिन ऐसे कुछ गेंदबाज रहे हैं जो भारत में डेब्यू करते हुए टीम इंंडिया पर भारी पड़े हैं। आइए आपको 5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं जिन्होंने भारत में टेस्ट डेब्यू करते हुए शानदार गेंदबाजी की है-
Top 5 bowling performances in India on Test debut: भारत में टेस्ट डेब्यू करते हुए इन 5 गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा है शानदार-
5. टॉड मर्फी (ऑस्ट्रेलिया)-

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर गेंदबाज टॉड मर्फी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में भारत दौरे के दौरान अपना टेस्ट डेब्यू किया था। नाथन लियोन और मैथ्यू कुह्नमैन लीड स्पिनर थे और टॉड मर्फी तीसरे स्पिनर थे। लेकिन इसके बावजूद टॉड मर्फी ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया। टॉड मर्फी ने नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू किया था।
ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 177 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने पहली पारी में रोहित शर्मा (120), रवींद्र जडेजा (70), और अक्षर पटेल (84) के दम पर 400 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम इंडिया के इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद टॉड मर्फी ने 47 ओवरों में 124 रन देकर 7 विकेट लिए थे।