Top 5 bowling performances in India on Test debut: इन 5 गेंदबाजों ने भारत में टेस्ट डेब्यू कर, बल्लेबाजों के नाक में किया था दम - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Top 5 bowling performances in India on Test debut: इन 5 गेंदबाजों ने भारत में टेस्ट डेब्यू कर, बल्लेबाजों के नाक में किया था दम

उन 5 गेंदबाजों के बारे में जानें जिन्होंने भारत में टेस्ट डेब्यू करते हुए दिखाया है शानदार खेल

3. जॉन लीवर (इंग्लैंड)-

John Lever (Photo Source: X/Twitter)
John Lever (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन लीवर ने 1976 में भारत दौरे में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। दिल्ली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 381 रन बनाए थे। पहली पारी में शुरूआती 6 विकेट जॉन लीवर ने लिए थे। जिसमें सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ और गुंडप्पा विश्वनाथ जैसे बल्लेबाज शामिल थे।

जॉन लीवर ने पहली पारी में 46 रन देकर 7 विकेट लिए थे। जिसके चलते टीम इंडिया पहली पारी में 122 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। दूसरी पारी में जॉन लीवर ने 3 विकेट लिए और टीम इंडिया 234 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके चलते इंग्लैंड ने एक इनिंग और 25 रनों से जीत दर्ज की थी।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp