IPL 2021 लीग स्टेज के दौरान इन 5 विवादों ने जमकर बटोरी सुर्खियां - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2021 लीग स्टेज के दौरान इन 5 विवादों ने जमकर बटोरी सुर्खियां

इस प्रकार के विवाद आईपीएल के हर सीजन में देखने को मिलते रहे हैं।

4) रविचंद्रन अश्विन बनाम इयोन मोर्गन

Eoin Morgan and Ravi Ashwin. (Photo Source: Disney + Hotstar)
Eoin Morgan and Ravi Ashwin. (Photo Source: Disney + Hotstar)

रविचंद्रन अश्विन सबसे पसंदीदा भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। हालांकि, 2019 में जोस बटलर के साथ मैनकडिंग विवाद के बाद कई विदेशी क्रिकेटरों के साथ अश्विन उलझते हुए दिखे हैं। वहीं, KKR के कप्तान इयोन मोर्गन के साथ हुई बहस से एक और बड़ा विवाद हुआ।

मामला दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद का है जब कोलकाता के फील्डर राहुल त्रिपाठी ने थ्रो फेंका और गेंद दिल्ली के ऋषभ पंत से टकराकर दूर चली गई। अश्विन ने इसके बाद अतिरिक्त रन चुराने का प्रयास किया लेकिन KKR के कप्तान मोर्गन को ये ‘खेल भावना’ के खिलाफ नजर आया। 

इसके बाद टिम साउदी की गेंद पर जब अश्विन आउट हुए तो उन्होंने दिग्गज ऑफ स्पिनर को वापस जाते वक्त कुछ बोला। मैदान से बाहर जा रहे नाराज अश्विन इसके बाद रुक गए और उन्हें KKR के कप्तान की ओर आते देखा गया। इसके बाद दिनेश कार्तिक दोनों के बीच में आए और उन्होंने मामले को शांत करवाया।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp