2022 में इन खिलाड़ियों ने टेस्ट प्रारूप में खेली ऐसी पारियां जिसने पूरे मुकाबले का रिजल्ट बदलकर रख दिया
2022 में टेस्ट प्रारूप में कई बल्लेबाजों ने किया काफी शानदार प्रदर्शन।
अद्यतन - Jan 10, 2023 4:51 pm

एक समय था जब टेस्ट क्रिकेट के लाखों लोग दीवाने थे। तमाम लोग इस प्रारूप का बेसब्री से इंतजार करते थे। चाहे बल्लेबाज हो या गेंदबाज़ सभी लोगों का प्रदर्शन काफी शानदार रहता था। आज भी टेस्ट क्रिकेट को पहले जैसा ही पूजा जाता है लेकिन इसके दर्शक पहले से काफी कम हो गए हैं।
अगर आज के समय के टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो तमाम बल्लेबाज इस प्रारूप में भी आक्रमक क्रिकेट खेल रहे हैं। इस सूची में इंग्लैंड सबसे आगे है। हालांकि तमाम टीमों के ऐसे कई खिलाड़ी है जो इस प्रारूप को भी वनडे और टी-20 की तरह खेलते हैं।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनकी आक्रमणक पारियों ने पूरे मुकाबले का रुख मोड़ दिया। जब ऐसा लगा कि विरोधी टीम उस मुकाबले को बड़ी आसानी से अपने नाम कर लेंगे तब इन खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मुसीबत से बाहर निकाला।
5- ऋषभ पंत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, मीरपुर

दिसंबर 2022 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का फाइनल मैच खेला। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 227 रन बनाए। टीम की ओर से मोमिनुल हक ने 157 गेंदों में 84 रन की पारी खेली।
जवाब में इंडिया एक समय 72 रन पर अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद टीम ने विराट कोहली को भी खो दिया। लेकिन ऋषभ पंत ने हार नहीं मानी और एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला। उन्होंने 104 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 93 रन की शानदार पारी के लिए और भारत को मुकाबले में वापसी दिलाई।
श्रेयस अय्यर ने भी इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने 105 गेंदों में 87 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन दोनों की मदद से भारत ने पहली पारी में 314 रन बनाए और इस मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम किया।