Top 5 longest six in T20 World Cup history: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों का गेम कहा जाता है, और खिलाड़ी पहली गेंद से ही छक्के-चौके लगाते दिख जाएंगे।
अद्यतन - जून 4, 2024 5:49 अपराह्न
4. मिस्बाह-उल-हक (111 मीटर – साल 2007)

टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण यानि साल 2007 के 18 वें मैच में पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। पाकिस्तान को 12 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे और जिम्मेदारी मिस्बाह के कंधों पर थी।
मिस्बाह उल हक ने ओवर की तीसरी गेंद पर 111 मीटर का लंबा छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को छह विकेट और पांच गेंद शेष रहते जीत लिया था।
3. आंद्रे रसेल (111 मीटर -2021)

सबसे लंबे छक्कों की बात करें तो वेस्टइंडीज के खिलाड़ी और खासकर आंद्रे रसेल का नाम न आए तो शायद वह लिस्ट अधूरी लगती है। साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज ने सिर्फ सात गेंदों पर 18 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो छक्के लगाए।
वेस्टइंडीज की पारी के अंतिम ओवर में रसेल ने मिचेल स्टार्क की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाए थे। अंतिम गेंद पर उनका छक्का 111 मीटर की दूरी तक चला गया।