BGT 2024-25: टॉप 5 मोमेंट्स जिसको देख क्रिकेट फैंस भी रह गए दंग
मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया।
अद्यतन - Jan 5, 2025 7:46 pm

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में खेले गये पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में मेजबान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है।
टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट को अपने नाम किया था, हालांकि, बचे हुए चार टेस्ट मैचों में वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। इस टेस्ट सीरीज के दौरान कुछ टॉप मोमेंट्स भी देखने को मिले। आज हम आपको बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के टॉप 5 मोमेंट्स के बारे में बताते हैं।
1- ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल के बाद टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज अपने नाम की

सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 181 रन पर ढेर हो गई। 4 रनों की मामूली बढ़त के साथ टीम इंडिया दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 157 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों लक्ष्य मिला, जिसे मेजबान ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद टीम इंडिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले उन्होंने 2015 में इसे जीता था। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से अपने नाम किया था। BGT 2024-25 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की प्रदर्शन की तमाम लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।