BGT 2024-25: टॉप 5 मोमेंट्स जिसको देख क्रिकेट फैंस भी रह गए दंग
मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया।
अद्यतन - Jan 5, 2025 7:46 pm
4- जसप्रीत बुमराह से भिड़ गए Sam Kontas
![]()
सिडनी टेस्ट के पहले दिन जसप्रीत बुमराह अंतिम ओवर फेंक रहे थे। जसप्रीत बुमराह यही चाहते थे कि वो जल्द से जल्द ओवर खत्म करें, ताकि पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले एक ओवर और फेंका जा सके। हालांकि, उस्मान ख्वाजा उस गेंद को खेलने के लिए तैयार नहीं थे और जैसे ही जसप्रीत बुमराह रन अप लेने लगे उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को रोक दिया।
Sam Kontas नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर खड़े हुए थे और उन्हें जसप्रीत बुमराह को कुछ बोलते हुए देखा गया, जिसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज भी काफी गुस्सा हो गए। बुमराह ने अगली ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा का विकेट लिया और फिर सभी भारतीय खिलाड़ियों को Sam Kontas के खिलाफ आक्रामक रूप में देखे गया।