Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मई 23- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

RCB, Ravi Shastri and Virat Kohli. (Image Source: BCCI)
RCB, Ravi Shastri and Virat Kohli. (Image Source: BCCI)

1. कैमरून ग्रीन को लेकर इरफान पठान ने कही बड़ी बात

मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2023 ऑक्शन में कैमरून ग्रीन को 17. 50 करोड़ रूपए में खरीदा था, और इरफान पठान ने कहा कि बिग हिटर ने फ्रैंचाइजी को निराश नहीं किया। पठान ने कहा ग्रीन, जिन्होंने MI के आखिरी लीग गेम में SRH के खिलाफ शतक लगाकर टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने में मादा की, मुंबई के लिए एक मैच विजेता हैं और उन्हें आने वाले मैचों में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

2. इंग्लैंड के लिए जल्द रवाना होंगे विराट कोहली और टीम इंडिया के सात अन्य सदस्य

विराट कोहली और अन्य सात भारतीय खिलाड़ी आगामी WTC 2023 फाइनल के लिए जल्द इंग्लैंड रवाना होंगे। स्पोर्ट्सस्टार के अनुसार, कोहली अपने RCB टीम के साथी मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और मुकेश कुमार के साथ फ्लाइट में नजर आएंगे।

3. RCB के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद विराट कोहली के लिए केविन पीटरसन की सलाह पर चकित रह गए फैंस

RCB के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद केविन पीटरसन ने ट्विटर पर विराट कोहली को अप्रत्यक्ष रूप से आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) में शामिल होने सुझाव दिया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

4. जेम्स एंडरसन ने टेस्ट डेब्यू के 20 साल बाद अपने करियर पर प्रकाश डाला

इंग्लैंड के महानतम तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट करियर के दो दशक पूरे होने का जश्न मनाया। 40-वर्षीय क्रिकेटर ने 22 मई 2003 को प्रतिष्ठित लॉर्ड्स ग्राउंड पर जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, तब से लेकर अब तक उन्होंने काफी लंबी यात्रा तय की, और खेल जगत के महान गेंदबाजों में से एक बने।

जेम्स एंडरसन ने कहा उनकी शुरुआत बहुत मुश्किल रही, लेकिन वह खुद को सौभाग्यशाली और धन्य महसूस करते हैं कि वह अभी भी खेल रहे हैं, और उनका इतना शानदार और लंबा करियर रहा है। एंडरसन ने यह भी कहा कि वह सौभाग्यशाली महसूस करते हैं कि उन्हें चोटों से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

5. KKR vs LSG मैच के दौरान के फैंस को प्रवेश देने से इनकार करने के आरोपों पर फ्रेंचाइजी ने जारी किया आधिकारिक बयान

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 20 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान कथित तौर पर प्रशंसकों को प्रवेश देने से इनकार करने की खबरों पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। KKR ने कहा फ्रेंचाइजी के प्रबंधन का स्टेडियम में फैंस के प्रबंधन से कोई लेना देना नहीं है, और वे कभी भी किसी का अनादर नहीं करेंगे। ये केवल अफवाहें है, जिसे अपने स्वार्थ के लिए फैलाई जा रही है।

6. एबी डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के आईपीएल 2023 से बाहर होने पर प्रतिक्रिया दी

एबी डिविलियर्स ने कहा आईपीएल 2023 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की एग्जिट दिल तोड़ वाली है, लेकिन टीम ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। डिविलियर्स ने शुभमन गिल और GT की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे इस मैच में RCB से बेहतर थे।

7. WTC 2021-23 फाइनल: रवि शास्त्री ने संयुक्त भारत-ऑस्ट्रेलिया XI चुनी

रवि शास्त्री ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन में खेले जाने वाले बहुप्रतीक्षित WTC 2021-23 फाइनल से पहले दोनों टीमों से अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI का खुलासा किया। ये रही शास्त्री की संयुक्त टेस्ट XI: रोहित शर्मा (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, रवींद्र जडेजा, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, मोहम्मद शमी।

8. द हंड्रेड 2023: सोफी एक्लेस्टोन को मिली मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की कप्तानी

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन द हंड्रेड के आगामी संस्करण से पहले मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का कप्तान नियुक्त किया गया हैं।

9. न्यूयॉर्क की टाइगर ग्लोबल कंपनी राजस्थान रॉयल्स में $40 मिलियन का निवेश करेगी

न्यूयॉर्क की एक कंपनी टाइगर ग्लोबल की कथित तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) में वित्तीय हिस्सेदारी लेने की संभावना है। टाइगर ग्लोबल $650 मिलियन के मूल्यांकन पर राजस्थान रॉयल्स (RR) में $40 मिलियन का निवेश करना चाहती है।

10. इरफान पठान ने एक और दिल तोड़ देने वाले सीजन के बाद RCB की आईपीएल कहानी पर मजेदार प्रतिक्रिया दी

आईपीएल 2023 से RCB की दिल तोड़ देने वाली एग्जिट के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने ट्विटर पर लिखा: ’15 साल गुजरे दो ही अल्फाजो में। एक आस में दूसरा काश में। RCB फैंस का ट्रॉफी का इंतजार बरकरार’।

11. एशिया कप 2023 की मेजबानी के मुद्दे का जल्द होगा समाधान; आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में शिरकत करेंगे SLC अध्यक्ष

BCCI ने आईपीएल 2023 के प्लेऑफ की शोभा बढ़ाने और एशिया कप 2023 पर चर्चा करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया है।

12. राशिद खान चेपॉक में गुजरात टाइटंस के लिए ट्रम्प कार्ड हैं: वीरेंद्र सहवाग

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा राशिद खान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 23 मई को खेले जाने वाले आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 1 में डिफेंडिंग चैंपियन के लिए ‘ट्रम्प कार्ड’ होंगे।

close whatsapp