पाकिस्तान के खिलाफ विकेटकीपर द्वारा वनडे प्रारूप में पांच बड़ी पारियां
इस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जा रही है।
अद्यतन - अगस्त 26, 2023 2:35 अपराह्न

इस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से करारी शिकस्त दी।
दूसरे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने 151 रनों की शानदार पारी खेली हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। रहमानुल्लाह गुरबाज ने विकेटकीपर द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ वनडे प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ सर्वाधिक स्कोर बनाया।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 विकेटकीपर के बारे में जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे प्रारूप में सबसे बड़ी पारी खेली।
5- जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। उस मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 359 रनों की जरूरत थी। पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक ने 151 रन बनाए जिसकी वजह से टीम ने 358 रन का स्कोर बनाया।
जवाब में जॉनी बेयरस्टो ने 93 गेंद में 8 चौके और चार छक्कों की मदद से 128 रनों की जबरदस्त पारी खेली। बता दें, पाकिस्तान की टीम में फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी और जुनैद खान थे। यह उनका वनडे प्रारूप में 7वां शतक था।
उन्होंने अपनी पारी को काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ाया। जॉनी ने अपनी पारी को काफी धैर्य के साथ खेल और समय आने पर उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की। जॉनी बेयरस्टो ने उस मुकाबले में अपना शतक मात्र 74 गेंदों में पूरा किया था।