IPL 2024 के ऑक्शन में इन पांच विदेशी खिलाड़ियों पर होगी सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा।
अद्यतन - दिसम्बर 12, 2023 7:18 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक 1100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने इस ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर किया है जिसमें 340 विदेशी खिलाड़ी है।
इनमें से कुछ विदेशी खिलाड़ियों पर ऑक्शन में फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती है। आज हम आपको ऐसे ही पांच विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनपर आगामी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें होंगी।
5- वनिंदु हसरंगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए वनिंदु हसरंगा ने 16 मुकाबलों में 26 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि उनका प्रदर्शन 2023 सीजन में इतना अच्छा नहीं रहा था।
वनिंदु हसरंगा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 8 मैच में 9 विकेट अपने नाम किए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 2024 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी चोटिल होने की वजह से यह अनुभवी खिलाड़ी भाग नहीं ले पाया था।
हालांकि, तमाम फ्रेंचाइजियों की नजर आगामी ऑक्शन में वनिंदु हसरंगा के ऊपर जरूर होगी। वनिंदु हसरंगा भी आगामी सीजन में जबर्दस्त गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।