वर्तमान के टॉप-5 खिलाड़ी जो अब तक नहीं पहन पाएं हैं किसी IPL टीम की जर्सी
इन पांच खिलाड़ियों में इंग्लैंड के तीन दिग्गज हैं मौजूद।
अद्यतन - सितम्बर 16, 2021 1:38 अपराह्न
1. जो रूट

इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान जो रूट दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। रूट एक अलग दर्जे के बल्लेबाज हैं जिनकी तुलना विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जैसे बल्लेबाजों से की जाती है। कोहली, स्मिथ और विलियमसन IPL खेलते हुए नजर आते हैं लेकिन जो रूट को अब तक इस विश्व प्रसिद्ध लीग में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है।
हालांकि, साल 2018 में जो रूट ने आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई थी और उन्होंने नीलामी में अपना नाम भी दिया था लेकिन वहां किसी ने भी उन्हें खरीदने की इच्छा नहीं जताई। रूट का टी-20 रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है, जहां उन्होंने कुल 83 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 1994 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126 से अधिक का रहा है।
Previous
Page 5 / 5