ENG vs AUS: जो रूट की शानदार फील्डिंग का ट्रैविस हेड के पास नहीं कोई जवाब, कुछ इस तरह गंवा बैठे विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs AUS: जो रूट की शानदार फील्डिंग का ट्रैविस हेड के पास नहीं कोई जवाब, कुछ इस तरह गंवा बैठे विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स टेस्ट में 300 से ज्यादा रनों की बढ़त बना ली है।

Joe Root Travis Head (Photo Source: Twitter)
Joe Root Travis Head (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्र्रेलिया (AUS) के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के खेल के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए थे, और 221 रनों की बढ़त बना ली थी। उस्मान ख्वाजा (58 रन) और स्टीव स्मिथ (6 रन) पर क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन चौथे दिन दोनों ही खिलाड़ी पारी को बड़ा पाने में नाकामयाब रहे। उस्मान ख्वाजा (77 रन) और स्टीव स्मिथ (34 रन) पर विकेट गंवा बैठे।

जिसके बाद ट्रैविस हेड के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। लेकिन ट्रैविस हेड को जो रूट के शानदार फील्डिंग के चलते हार का सामना करना पड़ा। जो रूट ने ट्रैविस हेड को आउट करने के लिए शॉर्ट लेग पर तैनात होकर एक शानदार कैच पकड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

कुछ इस तरह विकेट गंवा बैठे ट्रैविस हेड

ट्रैविस हेड ने पहली पारी में 77 रनों की शानदार पारी खेली थी। दूसरी पारी में भी ट्रैविस हेड इंग्लैंड के गेंदबाजों पर अटैक करना चाहते थे। लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे ट्रैविस हेड को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

पारी के 68वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड द्वारा डाली गई गेंद को ट्रैविस हेड डिफेंड करना चाहते थे लेकिन उन्होंने अंत में गेंद को शॉर्ट लेग की तरफ हवा में खेल दिया। जहां खड़े जो रूट ने डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। और ट्रैविस हेड को 16 गेंदो में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

यहां देखें जो रूट के शानदार कैच का वो वीडियो-

यह भी पढ़े- एशेज 2023: ब्रेंडन मैकुलम ने लॉर्ड्स की बालकनी से किया स्टुअर्ट ब्रॉड को कुछ ऐसा इशारा, नाराज हुआ गेंदबाज

वहीं बात मैच की करें तो ट्रैविस हेड के आउट होने के बाद कैमरून ग्रीन और एलेक्स कैरी जैसे बल्लेबाज भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। कैमरून ग्रीन (18 रन) पर ओली रॉबिन्सन के हाथों आउट हो गए। और एलेक्स कैरी भी (21 रन) पर ओली रॉबिन्सन के शिकार बन गए।

खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। और ऑस्ट्रेलिया ने इस वक्त 347 रनों की बढ़त बना ली है। पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क इस वक्त क्रीज पर मौजूद है।

close whatsapp