इंग्लैंड के पूर्व कोच ट्रेवर बेलिस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने कोच - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के पूर्व कोच ट्रेवर बेलिस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने कोच

ट्रेवर बेलिस ने वर्ष 2015-2019 तक इंग्लैंड के मुख्य कोच के रूप में काम किया है।

Trevor Bayliss
England Head Coach Trevor Bayliss. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में हुआ था। शेन वॉर्न ने द हंड्रेड के पिछले सीजन में पुरुष टीम लंदन स्पिरिट टीम के मुख्य कोच के रूप में काम किया था। लेकिन उस दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके कारण वह सीजन के अधिकांश समय में टीम के साथ नहीं थे। हालांकि 2022 में वह इस भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार थे।

शेन वॉर्न के आकस्मिक निधन से लंदन स्पिरिट को बड़ा झटका लगा। वहीं अब शेन वॉर्न के निधन के बाद इंग्लैंड के पूर्व कोच ट्रेवर बेलिस को लंदन स्पिरिट के अंतरिम मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। बेलिस 2015 से 2019 तक इंग्लैंड टीम के कोच रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में इंग्लैंड ने 2019 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

ट्रेवर बेलिस अब लंदन स्पिरिट के कप्तान इयोन मोर्गन के साथ फिर से जुड़ेंगे और फ्रेंचाइजी यही उम्मीद कर रही होगी कि इन दोनों की जोड़ी एक बार मैदान पर कमाल करेगी। वहीं इस पद पर नियुक्त होने के बाद बेलिस ने स्वीकार किया कि उनकी नियुक्ति दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के कारण हुई है।

लंदन स्पिरिट के हेड कोच बनने के बाद ट्रेवर बेलिस ने दिया बड़ा बयान

ट्रेवर बेलिस ने अपने एक बयान में कहा कि, “जाहिर तौर पर इन परिस्थितियों में इस भूमिका को निभाना काफी दुखद है। लेकिन शेन वॉर्न के द्वारा इस काम की शुरुआत की गयी और इसपर काम करना और इसे आगे बढ़ाना मेरे लिए सम्मान की बात है। टीम को मॉर्गन की योजनाओं के बारे में पता है और हमें उम्मीद है हम इस बार अपनी योजनाओं पर खरे उतरेंगे।”

आपको बता दें कि, ट्रेवर बेलिस के पास कोचिंग का अच्छा अनुभव है, वह वर्ष 2007 से 2011 तक श्रीलंका टीम के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बिग बैश लीग (BBL) में 2011-12 में सिडनी सिक्सर्स को कोचिंग दी थी और उनकी टीम चैंपियन बनी थी। वहीं बेलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुख्य कोच के रूप में काम किया है. बेलिस के मार्गदर्शन KKR ने दो खिताब भी अपने नाम किए थे।

close whatsapp