शुभमन गिल के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर रिधिमा पंडित ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर रिधिमा पंडित ने किया बड़ा खुलासा

पिछले काफी समय से इन दोनों को लेकर ऐसी अफवाह उड़ रही है कि यह दोनों दिसंबर 2024 में शादी करने जा रहे हैं।

Ridhima Pandit and Shubman Gill (Pic Source-X)
Ridhima Pandit and Shubman Gill (Pic Source-X)

प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री रिधिमा पंडित ने हाल ही में फिर से शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ अपने डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें, पिछले काफी समय से इन दोनों को लेकर ऐसी अफवाह उड़ रही है कि यह दोनों दिसंबर 2024 में शादी करने जा रहे हैं।

रिद्धिमा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि वो उन्हें जानती तक नहीं है। हालांकि उन्होंने शुभमन गिल को क्यूट कहा और साथ में यह भी बोला कि जब भी दोनों लोग मिलेंगे इस बात पर काफी हसेंगे।

रिधिमा पंडित की बात की जाए तो उन्हें टीवी शो जैसे ‘बहू हमारी रजनीकांत’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ में देखा गया है। पिछले काफी समय से ऐसी अफवाह चल रही थी कि रिधिमा पंडित और शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिद्धिमा ने फिल्मीज्ञान को बताया कि, ‘पहली बात मैं उन्हें जानती तक नहीं हूं। वो काफी अच्छे खिलाड़ी है लेकिन मैं उन्हें बिल्कुल भी नहीं जानती। जब भी कभी उनसे मिलेगी मुझे पूरा भरोसा है कि हम लोग इस बारे में काफी हसेंगे।

जब यह अफवाह शुरू हुई थी तब कई पत्रकारों ने मुझे कॉल किए थे कि आपकी शादी हो रही है या नहीं? मैं भी चौंक गई थी कि मेरी शादी? मैं भी शादी नहीं कर रही हूं और अगर ऐसा कुछ महत्वपूर्ण मेरी जिंदगी में होगा तो मैं खुद इसके बारे में सबको बता दूंगी। फिलहाल इस खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है।’

रिधिमा पंडित के अलावा शुभमन गिल की सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और प्रसिद्ध अभिनेत्री सारा अली खान के साथ भी डेटिंग की अफवाह आ चुकी है

बता दें, रिधिमा पंडित से पहले ऐसी अफवाह भी सामने आई थी कि भारतीय खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर भारतीय खिलाड़ी ने कुछ भी नहीं कहा है।

शुभमन गिल की बात की जाए तो उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में जिंबाब्वे को उन्हीं के घर में पांच मैच की टी20 सीरीज में 4-1 से करारी शिकस्त दी थी। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीरीज में काफी अच्छा रहा था। यही नहीं शुभमन गिल ने भी जिंबाब्वे के खिलाफ अपनी छाप छोड़ी थी।

अब भारत को श्रीलंका का दौरा करना है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी। इस दौरे में तीन मैच की टी20 सीरीज और 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। अभी तक श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन शुभमन गिल को भी इसमें खेलते हुए देखा जा सकता है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो युवा खिलाड़ी भी श्रीलंका दौरे में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?