हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर गौतम गंभीर के बधाई संदेश को लेकर जानिए क्यों हो रही उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना - क्रिकट्रैकर हिंदी

हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर गौतम गंभीर के बधाई संदेश को लेकर जानिए क्यों हो रही उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 41 साल के बाद पहली बार कोई पदक जीतने में कामयाब हुई है।

Gautam Gambhir. (Photo Source: BCCI)
Gautam Gambhir. (Photo Source: BCCI)

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 5 अगस्त की सुबह इतिहास रचते हुए 41 साल के बाद ओलंपिक में कोई पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। इस जीत के बाद पूरे देश से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे है और इसमें अलग-अलग क्षेत्र के स्पोर्ट्स खेलने वाले व्यक्ति भी शामिल हैं। पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया जिसपर अब विवाद देखने को मिल रहा है।

दरअसल गंभीर ने इस जीत को साल 1983, 2007 और 2011 में भारतीय टीम के क्रिकेट वर्ल्ड कप से भी बड़ा बता दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में बधाई देते हुए लिखा कि बमें वर्ल्ड कप 1983, 2007 और 2011 को भुला देना चाहिए क्योंकि यह पदक उससे कहीं बड़ा मायने रखता है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार जीत हासिल करते हुए इतिहास रचा था। इसके बाद भारत में क्रिकेट को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। वहीं साल 2007 के पहले टी-20 वर्ल्ड कप में जब भारतीय टीम को जीत हासिल हुई तो उसमें गौतम गंभीर भी टीम का हिस्सा थे। साल 2011 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में जब भारत ने एकबार फिर 28 के साल के बाद जीत हासिल की तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम में गौतम गंभीर ने भी अहम भूमिका अदा की।

गंभीर के इस तरह 2 अलग-अलग वर्ल्ड कप की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अधिक खुश नहीं दिखाई दिए और उन्होंने इस पर अलग तरह से प्रतिक्रिया दी।

टोक्यो में भारत ने रचा ने इतिहास

भारतीय हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक 2020 में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 41 के सूखे को समाप्त करते हुए कांस्य पदक मैच में जर्मनी की टीम को 5-4 से हराते हुए इतिहास रचने का काम किया। पिछले 4 दशक से चले आ रहे सूखे को खत्म करते हुए इस टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसकी तारीफ पूरे देश में सभी कर रहे हैं।

कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम के इस प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें शुभकानाएं दी, जिसमें सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट में पूरी टीम को बधाई दी और उन्होंने मैच जिस तरह से भारत लड़कर जीता उसकी भी तारीफ की।

यहां पर देखिए गंभीर के ट्वीट के बाद फैंस ने दी क्या प्रतिक्रिया:

close whatsapp