Twitter Reactions: अफगानिस्तान ने 2-1 से जीती साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज; देखें सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

Twitter Reactions: अफगानिस्तान ने 2-1 से जीती साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज; देखें सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

AFG vs SA ODI Series: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। अफगानिस्तान ने इस श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

AFG vs SA ODI Series (Source X)
AFG vs SA ODI Series (Source X)

AFG vs SA ODI Series: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। अफगानिस्तान ने इस श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया। पहले 2 वनडे मुकाबलों में अफगानिस्तान ने जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया था। लेकिन, आखिरी मैच में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरी अफगानिस्तान की उम्मीदों पर एडन मार्करम ने अपने बल्लेबाजी के दम पर पानी फेर दिया।

अफगानिस्तान vs साउथ अफ्रीका सीरीज स्कोरकार्ड

पहला वनडे- अफगानिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की

दूसरा वनडे- अफगानिस्तान ने 177 रनों से जीत दर्ज की

तीसरा वनडे- साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के तीसरे वनडे मैच की रिपोर्ट

अफगानिस्तान की पारी 

अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने दूसरे वनडे में कमाल की बल्लेबाजी कर 300+  का स्कोर खड़ा किया था और उनकी सोच इस बार भी यही थी। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अफगानिस्तान की टीम 34 ओवर के अंदर ही 169 रन पर ऑल आउट हो गई।

रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 94 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 89 रनों की पारी खेली और सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके बाद अल्लाह गजनफर ने 15 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रनों की नाबाद पारी खेली। इन दोनों के अलावा पूरी अफगानिस्तान टीम दोहरे आंकड़ें तक नहीं पहुँच सकी।

सबसे खराब बात यह रही कि बल्लेबाजी के दौरान खिलाड़ियों में तालमेल की कमी दिखाई दी जिसके वजह से 3 बल्लेबाज रनआउट का शिकार हुए। साउथ अफ्रीका की तरफ से एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एनगिडी और नकाबा पीटर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

साउथ अफ्रीका की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने सूझबूझ से बल्लेबाजी की और जल्दी अपने विकेट नहीं गँवाए। टोनी डी ज़ोरज़ी (26 रन), टेम्बा बवुमा (22 रन), रीजा हेंड्रिक्स (18 रन),  और ट्रिस्टन स्टब्स  (26* रन) ने टीम में योगदान दिया।   वहीं, एडन मार्करम  ने 67 गेंदों  में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 69 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को आसान से जीत दिलाई।

अफगानिस्तान की इस सीरीज जीत पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है, आइए देखें लोगों के रिएक्शन

 

 

close whatsapp