पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी एकतरफा मात तो सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह से दी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी एकतरफा मात तो सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह से दी प्रतिक्रिया

राहुल चाहर ने अपने 4 ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Liam Livingstone. (Photo Source: IPL/BCCI)
Liam Livingstone. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 11वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच में मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला गया। जिसमें पंजाब किंग्स की तरफ से गेंद और बल्ले दोनों से इस मैच में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसके दम पर उन्होंने CSK को मुकाबले में 54 रनों से मात देते हुए इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लियम लिविंगस्टन के 60 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 180 का स्कोर बनाने में सफल रहे थे।

लिविंगस्टन ने दिखाया एकतरफा प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद CSK की टीम से बेहतर शुरुआत देखने को मिली और उन्होंने PBKS के कप्तान मयंक अग्रवाल को जहां 4 के स्कोर पर पवेलियन भेजा वहीं भानुका राजपक्षा को भी 14 के स्कोर पर पवेलियन भेजने का काम किया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे विस्फोटक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन एक अलग ही इरादे से आए थे।

जिसमें उन्होंने आते ही आक्रामक रवैया अपनाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की लाइन लेंथ बिगाड़ दी। लिविंगस्टन ने पारी के 5वें ओवर में मुकेश चौधरी के खिलाफ 26 रन बटोरे जिसके चलते पंजाब किंग्स की टीम 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाने में कामयाब हुई। धवन और लिविंगस्टन की जोड़ी ने स्कोर को 100 के पार काफी तेजी से पहुंचा दिया।

जिसके शिखर धवन जहां 33 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे वहीं लिविंगस्टन भी 60 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जीतेश शर्मा के बल्ले से 26 रनों की पारी देखने को मिली। जिसके चलते पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाने में सफल रही। वहीं CSK की तरफ से गेंदबाजी में क्रिस जॉर्डन और ड्वेन प्रिटोरियस ने 2-2 विकेट हासिल किए।

शुरू से CSK ने गंवाने शुरू कर दिए विकेट और मैच में बुरी तरह पिछड़ गए

181 के स्कोर का पीछा करना चेन्नई सुपर किंग्स के हालिया फॉर्म को देखते हुए आसान नहीं कहा जा सकता है। जिसमें टीम को इस बार भी बेहतर शुरुआत नहीं मिल सकी, रुतुराज गायकवाड़ जहां 1 रन वहीं रॉबिन उथप्पा 13 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद मोईन अली बिना खाता खोले आउट हुए तो कप्तान रवींद्र जडेजा 1 रन बनाकर चलते बने। जिसके CSK की टीम जहां पावर प्ले के दौरान 27 रन ही बना सकी वहीं 4 विकेट भी उन्होंने गंवा दिए।

जिसके बाद CSK की टीम के लिए मैच में वापस आना काफी मुश्किल दिखने लगा था, लेकिन शिवम दुबे ने धोनी के साथ मिलकर टीम को वापस लाने की कोशिश की जिसमें उनके बल्ले से 57 रनों की पारी देखने को मिली, वहीं धोनी ने भी 23 रन बनाए लेकिन वह टीम को जीत की दहलीज पार कराने में कामयाब नहीं हो सके। चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 18 ओवर में 126 के स्कोर पर सिमट गई। पंजाब किंग्स की तरफ से इस मैच में राहुल चाहर ने 3, वैभव अरोड़ा और लियम लिविंगस्टन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए पंजाब किंग्स की जीत के बाद फैंस ने दी किस तरह की प्रतिक्रिया:

close whatsapp