एशिया कप 2022: पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में 155 रनों से एकतरफा जीत हासिल करने के साथ सुपर-4 में बनाई अपनी जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में 155 रनों से एकतरफा जीत हासिल करने के साथ सुपर-4 में बनाई अपनी जगह

शादाब खान ने 4 जबकि मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट अपने नाम किए।

Pakistan Team (Photo Source: Twitter/PCB)
Pakistan Team (Photo Source: Twitter/PCB)

एशिया कप 2022 में ग्रुप-ए का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और हांगकांग के बीच में शारजाह के मैदान पर खेला गया। जिसमें पाकिस्तान की टीम ने इस मैच को एकतरफा तरीके से 155 रनों के साथ अपने नाम किया और सुपर-4 में अपनी जगह को पक्का किया। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए जिसमें मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 78 रनों की शानदार पारी खेली।

वहीं हांगकांग की टीम इस बड़े लक्ष्य के दबाव में साफतौर पर दिखी और वह पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी भी नहीं कर सके। जिसमें टीम 10.4 ओवरों में सिर्फ 38 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में शादाब खान 4 जबकि मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट अपने नाम किए। अब पाकिस्तान की टीम 4 सितंबर को भारत के खिलाफ दुबई के मैदान पर सुपर-4 में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी।

मोहम्मद रिजवान और फखर जमान ने खेली अहम पारी को खुशदिल का दिखा आक्रामक अंदाज

हांगकांग टीम के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। पाकिस्तानी टीम को पहला झटका 13 के स्कोर पर कप्तान बाबर आजम के रूप लगा। लेकिन इसके बाद रिजवान और फखर ने पहले 6 ओवरों में टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया साथ ही स्कोर को भी 40 रनों तक पहुंचा दिया।

वहीं इसके बाद दोनों ने हांगकांग के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया जिसमें फखर जमान 41 गेंदों में 53 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे खुशदिल शाह ने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 35 रनों की पारी खेली जिसमें 5 छक्के शामिल थे। जबकि मोहम्मद रिजवान ने भी 57 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 78 रनों की पारी खेली।

शादाब और नवाज के आगे एक ना चली हांगकांग के बल्लेबाजों की

194 के स्कोर का पीछा करने उतरी हांगकांग टीम की शुरुआत बेहद ही खराब देखने को मिली। जिसमें टीम ने पारी के तीसरे ओवर में अपने 2 अहम विकेट गंवा दिए। वहीं पहले 6 ओवरों का अंत होने तक हांगकांग की टीम सिर्फ 25 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही जबकि उनके 3 विकेट पवेलियन लौट चुके थे। यहां से उनके लिए लक्ष्य का पीछा करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला था और इसी दबाव के चलते टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई।

जिससे 10.4 ओवरों में पूरी हांगकांग की टीम सिर्फ 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। पाकिस्तान के लिए जहां शादाब खान ने 4 जबकि मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं नसीम शाह ने भी 2 और शहनवाज दाहनी ने 1 विकेट अपने नाम किया।

यहां पर देखिए पाकिस्तान की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/oyebajwey/status/1565741561144541184?s=20&t=ynE4FcrTBauNIJaovdXUhA

https://twitter.com/Musskkaan/status/1565744473946132480?s=20&t=ynE4FcrTBauNIJaovdXUhA

close whatsapp