महिला वर्ल्ड कप 2022: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को चित करते हुए वर्ल्ड कप 2022 में जारी रखा विजयी रथ, देखे ट्विटर प्रतिक्रियाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला वर्ल्ड कप 2022: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को चित करते हुए वर्ल्ड कप 2022 में जारी रखा विजयी रथ, देखे ट्विटर प्रतिक्रियाएं

एलिसे पेरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Australia Women (Image Source: ICC Twitter)
Australia Women (Image Source: ICC Twitter)

ऑस्ट्रेलिया ने वेलिंगटन में 15 मार्च को जारी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के 14वें मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। मेग लैनिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराते हुए न्यूजीलैंड में जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। यह ऑस्ट्रेलिया की प्रतियोगिता में लगातार चौथी जीत है।

इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह कदम उन पर भारी पड़ गया, क्योंकि ऑस्ट्रलियाई गेंदबाजों की खतरनाक गेंदबाजी के सामने वे ज्यादा देर टिक नहीं पाए। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम 45.5 ओवरों में केवल 131 रन ही बना पाई, स्टेफनी टेलर (50) के अलावा कोई और बल्लेबाज ऑस्ट्रलियाई गेंदबाजी हमले के सामने नहीं टिक पाया।

ऑस्ट्रेलिया का महिला वर्ल्ड कप 2022 में विजयी रथ है जारी

ऑस्ट्रेलिया के लिए एशले गार्डनर और एलिसे पेरी ने तीन-तीन विकेट झटके। जीत के लिए 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने राचेल हेन्स की नाबाद 83 रनों की शानदार पारी के बदौलत मजह 30.2 ओवरों में यह बौना लक्ष्य हासिल कर लिया, और वेस्टइंडीज को सात विकेट से मात देकर जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 में अपनी जीत का परचम जारी रखा।

फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया टीम जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 की अंकतालिका में 8 अंको के साथ शीर्ष पर विराजमान है, जबकि वेस्टइंडीज अपने चार मैचों में से दो में विजयी होकर पांचवें स्थान पर काबिज है। 6 अंको के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत 4 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है।

एलिसे पेरी ने इस मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ट्विटर पर काफी तारीफे बटोरी है। ऑलराउंडर को इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से सहयोग देने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, वह केवल 10 रन ही बना पाई, लेकिन पेरी ने अपने आठ ओवरों में केवल22 रन देते हुए 3 विकेट लिए है।

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच महिला वर्ल्ड कप 2022 मुकाबले पर फैंस की ट्विटर प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार रही –

https://twitter.com/wild_oatz/status/1503525899286708225?

https://twitter.com/kitkatscott/status/1503594817854767109?

https://twitter.com/ekansh_cricket/status/1503583602025541633?

close whatsapp