पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से मात देने के साथ ट्रॉफी को किया अपने नाम
पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हारिस रउफ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अक्टूबर 14, 2022 1:02 अपराह्न

न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला 14 अक्टूबर को मेजबान कीवी टीम और पाकिस्तान के बीच में क्राइस्टचर्च के हेगेली ओवल मैदान पर खेला गया। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल करने के साथ ना सिर्फ कप को अपने नाम किया बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले अपनी तैयारियों को लेकर भी पुख्ता संकेत सभी को दे दिए हैं।
इस मैच में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए जिसमें कप्तान केन विलियमसन के बल्ले से 59 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं इसके बाद पाकिस्तानी टीम की लगातार अंतराल में विकेट गंवाने के बावजूद रनों की गति को बरकरार रखने में कामयाब रही और 19.3 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
कप्तान केन को नहीं मिला दूसरे छोर से उम्मीद के अनुसार साथ
पाकिस्तानी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद न्यूजीलैंड टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे फिन एलन और डीवोन कॉन्वे इस मैच में टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। जिसमें 12 के स्कोर पर कीवी टीम को पहला झटका फिन एलन के रूप में लगा वहीं इसके बाद 47 के स्कोर पर पहुंचने पर टीम को डीवोन कॉन्वे के रूप में दूसरा झटका लगा।
यहां से कप्तान केन विलियमसन ने एक छोर से रनों की गति को बरकरार रखने के साथ टीम के स्कोर को लगातार आगे बढ़ाने का काम किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें उम्मीद के अनुसार साथ नहीं मिल सका। विलियमसन के बल्ले से 38 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, जिसके दम पर कीवी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 163 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में नसीम शाह और हारिस रउफ ने 2-2 जबकि शादाब खान और मोहम्मद नवाज के खाते में 1-1 विकेट आया।
रिजवान, नवाज और हैदर अली की पारियों ने पहुंचाया लक्ष्य तक
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं देखने को मिली जिसमें 29 के स्कोर पर टीम को पहला झटका कप्तान बाबर आजम के रूप में लगा। वहीं पहले 6 ओवरों में टीम 33 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। इसके बाद टीम को 64 के स्कोर पर दूसरा झटका शान मसूद के रूप में लगा जबकि 74 के स्कोर पर पाकिस्तानी टीम ने अपना तीसरा विकेट मोहम्मद रिजवान के रूप में गंवा दिया जो 34 रन की निजी पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।
यहां से मोहम्मद नवाज और हैदर अली ने पारी को संभालते टीम को लक्ष्य की तरफ लेकर जाने का काम किया लेकिन 130 के स्कोर पर हैदर अली 31 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। नवाज ने एक छोर से रनों की गति को बरकरार रखने के साथ टीम को 19.3 ओवरों में जीत दिलाकर वापस लौटे। जिसमें उनके बल्ले से 38 रनों की शानदार पारी देखने को मिली।
यहां पर देखिए पाकिस्तानी टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया:
Can't see how this Shan Masood experiment of the last five weeks can continue into the World Cup. For Pakistan's sake, something else needs to be done. Chance was quite rightly given, but international cricket isn't the same as T20 Blast #NZvPAK
— Sreshth Shah (@sreshthx) October 14, 2022
Nawaz will be Pakistan’s make-or-break player at the World Cup. A bit like Hardik for India #PakvsNZ #T20WorldCup2022
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) October 14, 2022
Congratulations team Pakistan winning #NZTriSeries comprehensively 👏🏼👏🏼👏🏼. Bowling was phenomenal & set up the tone in last 5 overs. Well bowled @HarisRauf14 👏🏼😍. @mnawaz94 😍👏🏼👏🏼 @iamhaideraly 👏🏼👋. This series win wil give lot of confidence to team Pakistan in T20 World Cup
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) October 14, 2022
ONLY Haider Ali things
Launched, It's High, & Goes Over Long-on !🙌🏻✨😍
#NZvsPAK pic.twitter.com/8UV077afim— Zayn Aly (@Meanwhile_Maan) October 14, 2022
https://twitter.com/waqu_hassan15/status/1580790547094319104
An innings that has brought Pakistan back into the match. Superb knock from Haider Ali of 31 from 15 balls #nzvspak #Cricket
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) October 14, 2022
Haider Ali ne paisa pura kiya hain aj..good to see him score quick runs at the crucial time..need soe consistency!!#NZvsPAK
— Saqib Virk (@SaqibVirkPK) October 14, 2022
https://twitter.com/zee___rajput56/status/1580794576595734530
https://twitter.com/talharashid003/status/1580798767447429121
Good to see some of the much-criticised Pakistan middle-order performing and taking their team to victory. Huge confidence boosts for Mohammad Nawaz, Haider Ali and Iftikhar Ahmed today ahead of the T20 World Cup #NZTriSeries #NZvPAK pic.twitter.com/wMJN1zbavS
— Habib Hussain (@FmMonstarQTA) October 14, 2022
• RAUF'S DEATH OVERS
• NAWAZ WITH THE BAT
• HAIDER WITH THE BOUNDARIES • AND MIDDLE ORDER LEADS PAKISTAN TO A VICTORY
#NZvsPAK pic.twitter.com/5tZetSucCz— Subhan_khan2008🇵🇰💚 (@subhan_khan2008) October 14, 2022