कांटे की टक्कर में नीदरलैंड ने मारी बाजी, T20 WC 2022 में UAE को 3 विकेट से दी मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

कांटे की टक्कर में नीदरलैंड ने मारी बाजी, T20 WC 2022 में UAE को 3 विकेट से दी मात

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड ने UAE को 3 विकेट से मात दी।

Netherlands. (Photo by KARIM JAAFAR/AFP via Getty Images)
Netherlands. (Photo by KARIM JAAFAR/AFP via Getty Images)

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड ने UAE को 3 विकेट से मात दी। बता दें, यह मुख्य टूर्नामेंट आज से ही शुरू हुआ है। पहले मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रन से मात देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था, अब इस मैच में नीदरलैंड ने जीत दर्ज कर सभी टीमों को यह बता दिया है कि उन्हें भी कम ना समझा जाए।

UAE के कप्तान सी. रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम को पहला झटका 33 रन के स्कोर पर लगा। चिराग सूरी ने 20 गेंदों में 1 चौके की मदद से 12 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद वसीम ने 47 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए।

इन दोनों के अलावा काशिफ दाऊद ने 14 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए और विकेटकीपर बल्लेबाज वृत्या अरविंद ने 21 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली। इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य UAE बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन बनाए।

नीदरलैंड की ओर से बास डी लीडे ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा फ्रेड क्लासेन ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। टिम प्रिंगल और वान डर मर्व को 1-1 विकेट मिला।

1 गेंद रहते जीता नीदरलैंड

112 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम की ओर से मैक्स ओ’दाऊद ने 18 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। उनके अलावा कॉलिन एकरमैन ने 19 गेंदों में 1 चौके की मदद से 17 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स ने भी 16 रन का योगदान दिया। टीम ने 3 विकेट और 1 गेंद रहते मुकाबले को अपने नाम किया।

UAE की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा जहूर खान, बासिल हमीद, कार्तिक एम और आयान अफजल खान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। बास डी लीड को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

बता दें, नीदरलैंड को अब अपना अगला मुकाबला नामीबिया से खेलना है UAE अपना अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। यह दोनों ही मैच 18 अक्टूबर को जिलॉन्ग, सिमंड्स स्टेडियम में खेले जाएंगे।

तमाम प्रशंसकों ने ट्विटर के जरिए नीदरलैंड को दी बधाई:

close whatsapp