वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच में एंटिगुआ के मैदान पर खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ पर हुआ खत्म
इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को एंटिगुआ टेस्ट में जीत के लिए 286 रनों का लक्ष्य दिया था।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मार्च 13, 2022 1:52 अपराह्न

इंग्लैंड की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां पर वह 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने गई है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एंटिगुआ के मैदान पर खेला गया जो अंत में ड्रॉ पर खत्म हुआ। दोनों ही टीमों की तरफ से इस पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें इंग्लैंड की तरफ से जहां जॉनी बेयरस्टो के अलावा कप्तान जो रूट और जैक क्रॉउली के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से नकरुमाह बोन्नर और जेसन होल्डर ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई।
इंग्लैंड की पहली पारी में बेयरस्टो तो विंडीज की तरफ से बोन्नर ने संभाला मोर्चा
एंटिगुआ टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन इसके बाद टीम का ऊपरी क्रम उम्मीद के अनुसार खेलने में कामयाब नहीं हो सका। जिसमें 115 के स्कोर तक टीम ने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने एक छोर से टीम को संभालते हुए पारी को आगे बढ़ाने का काम किया।
इसमें उन्हें विकेटकीपर बेन फॉक्स का साथ मिला जिन्होंने 42 रनों की अहम पारी खेली। वहीं बेयरस्टो की 140 रनों की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 311 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। विंडीज की तरफ से जायडन सील्स ने जहां 4 विकेट हासिल किए वहीं रोच, होल्डर और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
इसके बाद विंडीज टीम की पहली पारी को लेकर बात की जाए तो ओपनिंग बल्लेबाजों ने टीम को काफी शानदार शुरुआत दी। जिसके बाद मध्यक्रम में नकुरमाह बोन्नर की शतकीय पारी और जेसन होल्डर के 45 रनों की बदौलत विंडीज टीम पहली पारी में 375 रन बनाने के साथ अहम बढ़त लेने में भी कामयाब रही। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में इस पारी में ओवरटन, जैक लीच और स्टोक्स ने जहां 2-2 विकेट हासिल किए वहीं क्रिस वोक्स, मार्क वुड और डेन लॉरेंस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
रूट और क्रॉउली ने खेली शतकीय पारी लेकिन वेस्टइंडीज ड्रॉ कराने में रही कामयाब
मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर बेहतर प्रदर्शन करने का काफी दबाव था। जिसमें टीम ने पहला विकेट 24 के स्कोर पर ही गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद जैक क्रॉउली और कप्तान जो रूट ने पारी को संभालते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। क्रॉउली के बल्ले से जहां 121 रनों देखने को मिले वहीं रूट ने भी 109 रनों की शानदार पारी खेली। जिसकी बदौलत इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाते हुए घोषित कर दी। जिससे वेस्टइंडीज की टीम को मैच में जीत हासिल करने के लिए 286 रनों का लक्ष्य मिला।
विंडीज टीम के लिए खेल के 5वें दिन इस लक्ष्य को हासिल करना आसान काम नहीं था। जिसके बाद उन्होंने मैच को ड्रॉ कराने के इरादे से खेलना शुरू किया। हालांकि इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट जरूर हासिल कर लिए थे, लेकिन बोन्नर की 138 गेंदों में नाबाद 38 रनों की पारी और होल्डर की 101 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी के चलते आखिरकार इंग्लैंड को ड्रॉ के साथ संतोष करना पड़ा।
यहां पर देखिए पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर देखने को मिली क्या प्रतिक्रिया:
Nkrumah Bonner and Jason Holder see it out in Antigua.
A fascinating first Test ends in a draw 🤝#WTC23 | #WIvENG pic.twitter.com/6F9JXNMKTl
— CricTelegraph (@CricTelegraph) March 13, 2022
That's that: match drawn in Antigua. England waited until it was victory was impossible to shake hands. Another excellent partnership between Bonner and Holder after a Windies wobble around tea.
— Will Macpherson (@willis_macp) March 12, 2022
West Indies vs England First Test match has been drawn. What a Incredible partnership by Nkrumah Bonner and Jason Holder, 80*(215). Nkrumah Bonner 38*(138) and Jason Holder 37*(101). Brilliant effort by West Indies especially these two. #WIvENG
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) March 12, 2022
https://twitter.com/Major_Basheer/status/1502723861133107203
Well done Westindies…solid batting once again Bonner and Holder👏👏👏👏👏👏…Joe root u really sick inno lol saddis make england bowl out all inno😂😂
— David Koylass (@DavidKoylass) March 12, 2022
Nkrumah Bonner, Jason Holder dig for draw as Windies resist bold declaration https://t.co/Lp7WnGMhB8 pic.twitter.com/SM9Bz7xRkW
— The Punters Club (@PuntersClubNews) March 12, 2022
Nkrumah Bonner and Jason Holder see it out in Antigua.
A fascinating first Test ends in a draw 🤝#WTC23 | #WIvENG pic.twitter.com/5gkZCuHVZX
— ICC (@ICC) March 12, 2022
Resilient batting from Bonner and Holder love to see it !
— Jason (@JasonCK26) March 12, 2022
Bonner. Holder. Wood.
If I speak I am in trouble pic.twitter.com/N2mMyB08U2— Max Nancarrow (@MaxNancarrow) March 9, 2022
Meanwhile Joe Root has notched up one more Test century…
— Cricketwallah (@cricketwallah) March 12, 2022
Century by Joe Root. A great knock by the England captain, it's his 24th Test ton, one of the most prolific run scorer with almost 50 average. pic.twitter.com/aEtvJFmjGi
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 12, 2022