राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 5 विकेट से मात देते हुए पहले क्वालीफायर मुकाबले के लिए पक्की की अपनी जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 5 विकेट से मात देते हुए पहले क्वालीफायर मुकाबले के लिए पक्की की अपनी जगह

रविचंद्रन अश्विन ने 23 गेंदों में 40 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

Rajasthan Royals. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rajasthan Royals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 68वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच में मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेट से अपने नाम करते हुए अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए लीग स्टेज का अंत किया। जिसके चलते अब वह पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम से भिड़ेगी। इस मैच में CSK की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे। जिसके बाद राजस्थान की टीम ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया।

मोईन अली ने खेली शानदार पारी लेकिन नहीं मिला दूसरे छोर से साथ

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद CSK की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे रुतुराज गायकवाड़ और डीवोन कॉन्वे टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। गायकवाड़ इस मैच में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मोईन अली ने आते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया जिससे CSK की पारी में तेजी देखने को मिली।

हालांकि दूसरे छोर से उन्हें उस तरह का साथ नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी। कॉन्वे जहां 16 रन बनाकर पवेलियन लौट तो वहीं रायडू 3, एन जगदीशन 1 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन कप्तानी धोनी ने जरूर 26 रनों की पारी खेलते हुए मोईन का कुछ साथ दिया। CSK की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 150 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही जिसमें मोईन ने 93 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी में चहल और ओबेद मैकॉय ने 2-2 विकेट जबकि अश्विन और बोल्ट ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यशस्वी ने दिखाई तो अश्विन जीत दिलाकर लौटे वापस

151 के स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहला झटका 16 के स्कोर पर जॉस बटलर के रूप में लगा जो सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने पहले 6 ओवरों में 52 रन तक स्कोर को पहुंचा दिया। जब लग रहा था कि सैमसन आज अपने बल्ले का कमाल दिखायेंगे लेकिन वह सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं पद्दीकल भी सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए।

जिससे लगा कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच में वापसी कर सकती है, लेकिन जायसवाल ने लगातार राजस्थान रॉयल्स को मैच में बनाए रखने का काम किया। लेकिन वह भी 59 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अश्विन ने अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए सिर्फ 23 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलकर टीम को 5 विकेट से इस मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे।

यहां पर देखिए राजस्थान रॉयल्स की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

close whatsapp