एजबेस्टन टेस्ट मैच के पहले दिन दिखा ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के बल्ले का कमाल भारतीय टीम मजबूत स्थिति में - क्रिकट्रैकर हिंदी

एजबेस्टन टेस्ट मैच के पहले दिन दिखा ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के बल्ले का कमाल भारतीय टीम मजबूत स्थिति में

ऋषभ पंत ने 146 रनों की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को गंभीर स्थिति से निकालने का काम किया।

Rishabh Pant and Ravindra Jadeja. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)
Rishabh Pant and Ravindra Jadeja. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

इंग्लैंड और भारत के बीच में 1 जुलाई से रीशेड्यूल 5वें टेस्ट मैच की शुरुआत देखने को मिली। जिसमें मेजबान टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद एक समय उनका यह फैसला पूरी तरह से सही साबित होता हुआ दिखा जब भारतीय टीम 98 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन इसके बाद पंत और जडेजा ने टीम इंडिया को इस गंभीर स्थिति से निकालने हुए एक मजबूत स्कोर की तरफ लेकर जाने का काम किया। जिसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन था।

पहले सत्र में भारतीय टीम ने गंवा दी अपनी ओपनिंग जोड़ी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा मैदान पर उतरे। जिसके बाद दोनों ने शुरु में संभलकर खेलते हुए रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। लेकिन 27 के स्कोर पर गिल ने एंडरसन की एक बाहर जाती गेंद पर छेड़खानी करने की कोशिश की जिसके बाद स्लिप में उनका कैच लपक लिया गया और वह 17 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए हनुमा विहारी को भेजा गया जो शुरू में थोड़ा संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। वहीं दूसरे छोर से पुजारा भी अपनी आंखें जमाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन 46 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका पुजारा के रूप में लगा जो 13 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। जिसके बारिश के खलल की वजह से पहले सत्र का खेल सिर्फ 20.1 ओवर ही हो सका और भारतीय टीम ने लंच के समय तक 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन ही बना सकी थी।

गंवाए 3 अहम विकेट लेकिन पंत और जडेजा की जोड़ी ने संभाली पारी

बारिश थमने के बाद देरी से शुरू हुए दूसरे सत्र के खेल में सभी को उम्मीद थी कि विराट कोहली और हनुमा विहारी पारी को संभलकर आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। लेकिन विहारी को 20 के निजी स्कोर पर मैथ्यू पॉट्स ने अपना शिकार बनाया वहीं इसके बाद पॉट्स ने भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा जो सिर्फ 11 के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए।

जबकि श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी सिर्फ 15 रन ही देखने को मिले जिसके चलते भारतीय टीम एक समय सिर्फ 98 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन यहां से ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने एक अलग ही अंदाज में यहां से बल्लेबाजी करना शुरू किया जिससे भारतीय टीम ने मैच में वापसी करना शुरू किया। जिसके चलते दूसरे सत्र का खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन पहुंच चुका था।

पंत के बल्ले से निकला शतक और भारतीय टीम ने पार किया 300 रनों का आंकड़ा

तीसरे सत्र का खेल शुरू होने के साथ ऋषभ पंत ने अपना आक्रामक अंदाज भी जारी रखा जिसमें उन्होंने एक छोर से लगातार इंग्लैंड के गेंदबाजों पर प्रहार करना जारी रखा। इसमें सबसे ज्यादा जिस एक गेंदबाज को पंत और जडेजा ने अपने निशाने पर लिया वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जैक लीच थे, जिनके खिलाफ दोनों ने कदमों का शानदार इस्तेमाल करते हुए गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने सिर्फ 89 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं इसके बाद भी लगातार तेजी से रन बनाना जारी रखे हुए थे, लेकिन 146 के निजी स्कोर पर जो रूट की गेंद पर वह स्लिप में अपना कैच दे बैठे जिससे भारतीय टीम को 320 के स्कोर पर 6वां झटका लगा। दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम को 7वां झटका 323 के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर के रूप में लगा। पहले दिन के खेल का अंत होने पर रवींद्र जडेजा 83 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि मोहम्मद शमी ने अपना खाता नहीं खोला था।

यहां पर देखिए पहले दिन के खेल के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया:

close whatsapp