Twitter Reactions: शाहीन अफरीदी ने झटके तीन विकेट, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कुछ ऐसे थे फैंस के रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

Twitter Reactions: शाहीन अफरीदी ने झटके तीन विकेट, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कुछ ऐसे थे फैंस के रिएक्शन

धनंजय डिसिल्वा 94* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद 

Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test (Image Credit- Twitter)
Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test (Image Credit- Twitter)

SL vs PAK 1st Test Match, Day-1: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। तो वहीं आज 16 जुलाई रविवार से दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हो चुका है।

बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में चोटिल होने के बाद से वह कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने शानदार अंदाज में वापसी की है और मैच के पहले तीन विकेट अपने नाम किए। दूसरी तरफ श्रीलंका ने धनंजय डिसिल्वा की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर दिन का खेल खत्म होने तक 65.4 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना लिए हैं।

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट मैच, पहले दिन का हाल:

बता दें कि मैच में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शुरूआत खराब होने के बावजूद टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 65.4 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय धनंजय डिसिल्वा 94* रन बनाकर डटे हुए हैं।

तो वहीं मैच में आज पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने शानदार शुरूआत की और पारी के तीसरे ही ओवर में निशान मधुष्का को 4 रनों के कुल स्कोर पर विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद उन्होंने कुशल मेंडिस (12) और दिमुथ करूणारत्ने (29) का भी विकेट निकाला। साथ ही अफरीदी के तीन विकेट के अलावा नसीम शाह, अबरार अहमद व आगा सलमान को एक-एक विकेट मिला।

पहले दिन की समाप्ति पर इस प्रकार थे फैंस के रिएक्शन:

https://twitter.com/babarazamking_/status/1680563819804778498?s=20

https://twitter.com/hamxashahbax21/status/1680561214873640962?s=20

close whatsapp