श्रेयस अय्यर और इशान किशन ने अफ़्रीकी गेंदबाजों के खोले धागे, दूसरे वनडे में भारत की धमाकेदार जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रेयस अय्यर और इशान किशन ने अफ़्रीकी गेंदबाजों के खोले धागे, दूसरे वनडे में भारत की धमाकेदार जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 278 रन बनाया।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer (Photo Source: Twitter)

रांची में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 279 रनों के लक्ष्य को 45.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने इस मैच में शानदार शतक लगाया।

हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम ने खेली अच्छी पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ़्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में डी कॉक (5) आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद मलान भी (25) जल्दी ही आउट हो गए। यहां से रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम ने पारी को संभाला और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई।

दोनों ने इस मुक़ाबले में अर्धशतक जड़ा। हेंड्रिक्स ने 74 रन बनाए वहीं मार्करम 79 रन बनाकर आउट हुए। उनके जाने के बाद हेनरिक क्लासेन ने 30 रन बनाए। वहीं इस दौरे पर अब तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मिलर 34 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाने में कामयाब रही। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

अय्यर ने जड़ा शानदार शतक

279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी इस मैच में भी कमाल नहीं दिखा सकी। कप्तान शिखर धवन ने 20 गेंद में 13 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल भी 26 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने अफ्रीकी गेंदबाजों के धागे खोल दिए। दोनों के बीच 161 रनों की साझेदारी हुई और इसने मैच को एकतरफा बना दिया।

ईशान किशन ने 93 रन बनाए और 7 रन से अपना पहला शतक बनाने से चूक गए। वहीं श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। अय्यर 113 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं सैमसन ने भी नाबाद 30 रन बनाए। दक्षिण अफ़्रीका की तरफ़ से वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा और ब्योर्न फोर्टिन ने 1-1 विकेट लिए।

मैच के दौरान सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/Vikrama_Dithyan/status/1579132408657752068?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1579132408657752068%7Ctwgr%5E5001647c97af67937d06141d7d2d829d379e7085%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Fhardik-pandya-is-work-in-progress-cricketers-like-him-come-once-in-so-many-years-kieron-pollard%2F

close whatsapp