पाकिस्तान में टेस्ट मैच चल रहा है या कोई मजाक हो रहा है? - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान में टेस्ट मैच चल रहा है या कोई मजाक हो रहा है?

डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की ली चुटकी।

David Warner and Shaheen Afridi. (Photo Source: Twitter)
David Warner and Shaheen Afridi. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान में काफी लंबे समय बाद इंटनेशनल क्रिकेट वापस लौटा है, जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय पाक दौरे पर है और वहां टेस्ट सीरीज खेल रही है। काफी कड़ी सुरक्षा के बीच इस दौरे का आयोजन हो रहा है, लेकिन फिर भी पाकिस्तान का क्रिकेट कई अलग-अलग कारणों के चलते फैन्स और खिलाड़ियों के निशाने पर आ गया है। लेकिन इन सभी के बीच ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दर्शकों के मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है।

डेविड वॉर्नर के लिए सिर्फ मजाक बन चुका है पाकिस्तान दौरा

ऑस्ट्रेलिया की टीम जब से पाकिस्तान के दौरे पर गई है, तब से पाकिस्तान क्रिकेट की कई बार किरकिरी हो चुकी है। जिसका सबसे बड़ा कारण है वहां के पिच, जी हां शुरूआती 2 टेस्ट मैचों के दौरान पिच को लेकर कई सवाल खड़े हुए और ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों ने भी पिच को लेकर कई सवाल उठाए। भले ही खराब पिच के कारण दर्शकों का अभी तक मनोरंजन नहीं हुआ था,लेकिन अब डेविड वॉर्नर अपने अलग अंदाज में आ चुके हैं और वो शायद इस दौरे को यादगार बनाना चाहते हैं।

*डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की ली चुटकी।
*गेंद डालने के बाद वॉर्नर के पास जाकर खड़े हो गए शाहीन अफरीदी।
*वॉर्नर भी आ गए शाहीन अफरीदी के करीब और मजाक में घूरने लगे।
*दोनों का अलग-अलग कद होने के कारण सोशल मीडिया पर बनने लगे मीम।

टेस्ट मैच के दौरान वॉर्नर का वो वीडियो यहां देखें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

वीडियो को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन

https://twitter.com/3ptspainshking/status/1506610788194156548?s=20&t=z0wEP3QmdTThWOqYYMXE_w

अपनी पुरानी टीम से आईपीएल खेलेंगे वॉर्नर

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान दौरा खत्म होने के बाद डेविड वॉर्नर आईपीएल खेलने के लिए भारत आएंगे, जहां वो अब दिल्ली की टीम से ये लीग खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले वो काफी समय तक SRH टीम का हिस्सा था, लेकिन टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

close whatsapp