अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक साथ 9 खिलाड़ी आए कोरोना की चपेट में - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक साथ 9 खिलाड़ी आए कोरोना की चपेट में

कनाडा टीम के 9 खिलाड़ी आए कोरोना वायरस की चपेट में।

(Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)
(Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)

अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज में किया जा रहा है, जहां हर दिन के साथ रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। लेकिन अब इस वर्ल्ड कप से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जो कोरोना वायरस से जुड़ी है। इस खबर के मुताबिक एक बार फिर से इस बड़े टूर्नामेंट में इस वायरस की एंट्री हो गई है और इस बार तो इसका असर मैचों पर काफी ज्यादा पड़ा है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में कोरोना कर गया सबसे बड़ा ‘खेल’

सब से कोरोना वायरस आया है, तब से हर क्रिकेट टूर्नामेंट, सीरीज या फिर लीग कड़े बायो बबल के बीच हो रही है। लेकिन इस सख्त बायो बबल के बीच भी कोरोना की एंट्री हो जाती है। जिसके कारण या तो मैच को रद्द करना पड़ा था है या फिर उस सीरीज-टूर्नामेंट को कुछ समय के लिए टालना पड़ा है। जिसके कारण कई बार क्रिकेट बोर्ड को काफी ज्यादा ही नुकसान होता है, अब ऐसा ही कुछ अंडर-19 वर्ल्ड कप में देखने को मिला है।

*कनाडा टीम के 9 खिलाड़ी आए कोरोना वायरस की चपेट में।
*सभी खिलाड़ियों को ICC ने कर दिया है आइसोलेट।
*जिसके बाद ICC ने 2 मैचों को रद्द कर दिया है तुरंत प्रभाव से।
*ये दोनों ही मुकाबले आज और कल खेले जाने थे।

ये 2 मैच रद्द किए गए हैं

*29 जनवरी – कनाडा बनाम स्कॉटलैंड, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
*30 जनवरी – 15/16 प्ले-ऑफ, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो

भारतीय टीम पर भी हुआ था इस वायरस का अटैक

दूसरी ओर भारत की अंडर-19 टीम पर भी कोरोना अटैक कर चुका है, कुछ दिन पहले ही टीम के कप्तान यश सहित कुल 6 खिलाड़ी इस वायरस की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद टीम में मौजूद बाकी खिलाड़ियों को शामिल कर मुकाबला खेला गया था, वहीं BCCI ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 5 रिजर्व खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज भेज दिया है।

close whatsapp