भारी वजन के कारण खुद को संभाल नहीं पाए पृथ्वी शॉ, हुए काफी अजीब तरीके से आउट
Northamptonshire से काउंटी में वनडे डेब्यू किया है शॉ ने।
अद्यतन - Aug 5, 2023 1:54 pm

एक समय टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री करने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, अब सेलेक्टर्स की लिस्ट में से गायब हो चुके हैं। दूसरी ओर ये युवा बल्लेबाज टीम इंडिया में वापसी के हर संभव प्रयास कर रहा है, इसी कड़ी में शॉ इन दिनों काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए विदेश गए हुए हैं और इस टूर्नामेंट में डेब्यू करते ही शॉ की गजब बेइज्जती हो गई।
टीम इंडिया में चयन हुआ था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला
दूसरी ओर पृथ्वी शॉ की करीब डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई थी, जहां वो इस साल की शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज के लिए चुने गए थे। लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, उसके बाद शॉ का IPL भी बेहद खराब गया था दिल्ली से खेलते हुए और उन्होंने वहां भी अपने फैन्स को काफी ज्यादा निराश किया था।
पृथ्वी शॉ को आउट होता देख आप भी हैरान हो जाएंगे
*Northamptonshire से काउंटी में वनडे डेब्यू किया है शॉ ने।
*इस दौरान एक शॉट मारते हुए Hit Wicket आउट हुए पृथ्वी शॉ।
*शॉट मारते समय खुद को नहीं संभाल पाया था ये बल्लेबाज।
*जिसके बाद शॉ गिरे जमीन पर और हो गए Hit wicket आउट।
कुछ इस तरह से आउट हुए थे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ
HIT WICKET!!!! 🚀
Paul van Meekeren with a fierce bumper that wipes out Prithvi Shaw who kicks his stumps on the way down. What a delivery! Shaw goes for 34.
Northants 54/6.#GoGlos 💛🖤 pic.twitter.com/EMYD30j3vy
— Gloucestershire Cricket (@Gloscricket) August 4, 2023
वनडे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पोस्ट की थी ये तस्वीर
हाल ही में काफी इमोशनल बयान आया था शॉ का
वहीं टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें वो काफी इमोशनल हो गए थे। शॉ ने कहा था की वो अब ज्यादातर घर में रहना पसंद करते हैं और उनके ज्यादा दोस्त भी नहीं हैं। साथ ही शॉ ने ये भी कहा था की उन्हें जब टीम इंडिया से बाहर किया गया था, तो कोई कारण नहीं बताया गया और उन्होंने हर तरह के फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिए थे।