Umran Malik की कड़ी मेहनत है जारी, इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर छाप छोड़ने की है तैयारी
Umran Malik ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो किया है शेयर।
अद्यतन - Jul 21, 2024 2:58 pm

Umran Malik काफी कम समय में सफलता के शिखर पर चढ़े हैं, लेकिन इस शिखर पर उमरान ज्यादा देर तक अपनी जगह पर कायम नहीं रहे। ऐसे में एक बार फिर से उमरान टीम इंडिया में वापसी की तैयारी में जुटे हैं, जिसे लेकर इन दिनों वो एक खास जगह पर कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं।
पूर्व कोच का आया Umran Malik को लेकर बयान
दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने Umran Malik को लेकर बात की थी। Paras Mhambrey ने कहा कि- गेंदबाजी के दौरान नियंत्रण ना होना, उमरान के टीम से बाहर होने का मुख्य कारण है। साथ ही पारस ने उमरान के के लिए कहा कि- उन्हें रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खेलनी चाहिए, जिससे वो अपनी लाइन और लेंथ पर कंट्रोल कर सकेंगे।
टीम इंडिया की जर्सी फिर से पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं Umran Malik
*Umran Malik ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो किया है शेयर।
*इस वीडियो में ये खिलाड़ी कड़ा वर्कआउट करता नजर आ रहा है।
*वीडियो NCA का है, यहां काफी समय से उमरान मेहनत कर रहे हैं।
*1 साल पहले उमरान मलिक ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।
Umran Malik के इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई तस्वीरें

हाल ही में शेयर की थी कुछ स्टाइलिश तस्वीरें
SRH टीम से खत्म हो सकता है सफर
तेज गेंदबाज उमरान मलिक को IPL के जरिए पहचान मिली थी, जहां उन्होंने SRH टीम से अपनी रफ्तार का जादू पूरी दुनिया को दिखाया था। लेकिन अब ये ही SRH टीम उमरान को ज्यादा मौके नहीं देती है, जिसके कारण वो ज्यादातर अब IPL सीजन में बैंच पर बैठे हुए नजर आते हैं। इस साल पूरे सीजन उमरान ने 1 मैच खेला था, वहीं IPL 2023 में सिर्फ 8 मैच खेले थे और 8 मैचों में उनके नाम 5 विकेट थे। ऐसे में IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले उमरान को SRH टीम रिलीज कर सकती है, वहीं ऑक्शन में उनपर पैसों की जमकर बारिश होगी और वो नई टीम के साथ नजर आएंगे।