Umran Malik का ये पोस्ट एक बड़ा संदेश दे गया, गेंदबाज ने टीम इंडिया में वापसी की भरी हुंकार
Umran Malik ने सोशल मीडिया पर NCA से अपनी 2 तस्वीरों को किया पोस्ट।
अद्यतन - जुलाई 11, 2024 4:46 अपराह्न

एक समय Umran Malik ने अपनी रफ्तार से 22 गज पर सनसनी मचा दी थी, IPL के जरिए इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन फिर अचानक उमरान टीम इंडिया से गायब हो गए और SRH ने भी उनको IPL में ज्यादा मौके नहीं दिए। इस बीच अब उमरान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो अलग ही संदेश देर रहा है।
SRH टीम से इस बार भी ना के बराबर मौका मिला Umran Malik को
दूसरी ओर SRH टीम ने IPL 2024 का फाइनल खेला था, लेकिन टीम को KKR के खिलाफ हार मिली थी। इस दौरान SRH टीम के कप्तान पैट कमिंस ने Umran Malik को पूरे सीजन सिर्फ 1 मैच में मौका दिया था, उससे पहले उमरान IPL 2023 में सिर्फ 8 मैच खेले थे और उन 8 मैचों में उनके नाम 5 विकेट थे।
Umran Malik ने भरी टीम इंडिया में वापसी की हुंकार
*Umran Malik ने सोशल मीडिया पर NCA से अपनी 2 नई तस्वीरों को किया पोस्ट।
*जहां उन्होंने इन तस्वीरों में दीवार पर लिखी एक लाइन की तरफ किया इशारा।
*NCA की इस दीवार पर लिखा है- अच्छी चीजें आ रही है, बस भरोसा रखिए।
*ऐसे में उमरान फैन्स को बताने रहे हैं कि जल्द ही वो टीम इंडिया में वापसी करेंगे।
सोशल मीडिया पर Umran Malik ने ये पोस्ट शेयर किया है
इंस्टा पर काफी ज्यादा एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी
टीम इंडिया के साथ कैसा रहा उमरान का सफर?
उमरान मलिक के लिए IPL 2022 काफी शानदार गया था, उसके बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई थी। सबसे पहले उमरान ने टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था, उसके बाद उन्हें वनडे क्रिकेट में मौका मिला था। वैसे इस खिलाड़ी ने अभी तक टीम इंडिया से 10 वनडे मैच और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, साथ ही उन्होंने करीब एक साल पहले अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। अब देखना अहम होगी की इस साल घरेलू सत्र में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहता है।