सोशल मीडिया पर उमरान मलिक की तस्वीरों ने लगाई आग, रॉकस्टार लगा रहा है ये तेज गेंदबाज
जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होंगे तेज गेंदबाज उमरान मलिक।
अद्यतन - जुलाई 3, 2023 6:47 अपराह्न

बेहद कम समय में अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से सभी को अपना मुरीद बनाने वाले उमरान मलिक सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किए जाते हैं, जहां आए दिन ये खिलाड़ी कुछ ना कुछ नई तस्वीरें पोस्ट करता ही रहता है। इस बार भी फैन्स को उमरान का नया अवतार देखने को मिला है, जिसमें वो किसी रॉकस्टार से कम नहीं लग रहे हैं।
फिर से हुआ उमरान मलिक का टीम इंडिया में चयन
IPL के जरिए उमरान मलिक ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी, जिसके बाद से वो लगातार भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं। वहीं फिर से इस गेंदबाज पर भरोसा जताया गया है और अब उमरान आपको वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। फिलहाल टेस्ट सीरीज में शामिल भारतीय खिलाड़ी ही वेस्टइंडीज पहुंचे हैं, बाकी के खिलाड़ी बाद में जाएंगे।
उमरान मलिक के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी
*जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होंगे तेज गेंदबाज उमरान मलिक।
*उससे पहले उमरान ने अपनी कुछ तस्वीरें की इंस्टाग्राम पर पोस्ट।
*इन तस्वीरों में स्टाइलिश लुक के साथ ब्लैक कपड़ों में दिखे उमरान।
*साथ ही इन तस्वीरों के जरिए उमरान ने दिखाए हैं खूबसूरत नजारे भी।
क्या लग रहे हैं अपनी नई तस्वीरों में उमरान मलिक
इंस्टाग्राम पर स्वैग ही अलग है इस खिलाड़ी का
SRH के लिए कैसा रहा था इस साल उमरान का प्रदर्शन?
IPL में सनराइजर्स हैदराबाद टीम से खेलते हुए उमरान मलिक सबसे पहले खबरों में आए थे, जिसके बाद से मलिक को SRH ने अपने साथ ही जोड़ रखा है। वहीं इस साल टीम से उनको ज्यादा मौके नहीं मिले, जिसे लेकर काफी बयानबाजी और विवाद भी हुआ था। दूसरी ओर IPL 2023 में उमरान ने SRH टीम से सिर्फ 8 मैच ही खेले थे, इन 8 मुकाबलों में तेज गेंदबाज के खाते में 5 विकेट ही आए थे और टीम का प्रदर्शन भी बेहत खराब रहा था इस साल भी।