हार्दिक के लिए दुआओं का दौर जारी, BCCI ने दी ऑलराउंडर पर दिल तोड़ने वाली अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक के लिए दुआओं का दौर जारी, BCCI ने दी ऑलराउंडर पर दिल तोड़ने वाली अपडेट

इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

इस मैच के दौरान भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी गेंदबाजी के दौरान ही चोटिल हो गए। दरअसल बांग्लादेश की पारी का 9वां ओवर फेकने आए हार्दिक पांड्या गेंद को रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो अपने आपको संभाल नहीं पाए और उनके टखने में चोट लग गई। हालांकि उनकी चोट को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है।

हार्दिक पांड्या की चोट का फिलहाल आकलन किया जा रहा है और उन्हें स्कैन के लिए ले जाया जा रहा है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में हार्दिक पांड्या खेलते हुए अब नजर आएंगे या नहीं लेकिन भारतीय टीम को इस मैच में काफी बड़ा झटका लग चुका है। तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि हार्दिक पांड्या की यह चोट ज्यादा बड़ी ना हो और वो जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए।

बता दें, इस ओवर में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ तीन ही गेंद फेंकी थी जिसके बाद इस ओवर को पूरा करने के लिए विराट कोहली आए थे। उन्होंने इस ओवर की अंतिम तीन गेंद पर मात्र दो रन दिए।

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है लेकिन मेजबान ने भी 3 विकेट अपने नाम कर लिए हैं और उन्होंने इस मैच में वापसी कर ली है। फिलहाल देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है।

अगर हार्दिक पांड्या अब इस मैच में वापसी नहीं करते हैं तो भारतीय बल्लेबाजों को बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और इस मैच को अपने नाम करना होगा। उन्होंने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?