इधर भारत के हाथ से निकला वर्ल्ड कप 2023, उधर ऑलराउंडर ने शुरू कर दी जीवन की नई पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर भारत के हाथ से निकला वर्ल्ड कप 2023, उधर ऑलराउंडर ने शुरू कर दी जीवन की नई पारी

श्रुति रघुनाथन कथित तौर पर एक फैशन डिजाइनर हैं।

Team India and Venkatesh Iyer. (Image Source: Instagram)
Team India and Venkatesh Iyer. (Image Source: Instagram)

भारत की हालिया आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में हार के बाद, टीम इंडिया और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) अपनी नई पारी खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

दरअसल, वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने हाल ही में श्रुति रघुनाथन के साथ सगाई कर ली है, जिसकी घोषणा भारतीय क्रिकेटर ने 21 नवंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से दी। स्टार ऑलराउंडर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मंगेतर श्रुति रघुनाथन के साथ सगाई समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की, जहां क्रिकेट जगत का यह नया कपल काफी खुश नजर आ रहा है।

प्यार की पिच पर उतरे Venkatesh Iyer

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा: “पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा, ‘जिंदगी के अगले चेप्‍टर की ओर.#engaged।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Venkatesh R Iyer (@venky_iyer)

इस बीच, इन आकर्षक तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस से लेकर क्रिकेटर सभी 28 वर्षीय क्रिकेटर को सगाई पर बधाई दे रहे हैं। सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान से लेकर मनदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, नमन ओझा और युजवेंद्र चहल सभी ने वेंकटेश अय्यर को सगाई की मुबारकबाद दी।

यहां पढ़िए: Marcus Stoinis और Adam Zampa ने वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में नहीं मिलाया ऑफिशिएल्स के साथ हाथ, वीडियो हुआ वायरल

कौन हैं श्रुति रघुनाथन?

श्रुति रघुनाथन कथित तौर पर एक फैशन डिजाइनर हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अय्यर की मंगेतर ने पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बी.कॉम पूरा किया है और दिल्ली के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह इस समय बेंगलुरु में लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में मर्चेंडाइज प्लानर के रूप में काम कर रही हैं।

वहीं दूसरी ओर, वेंकटेश अय्यर ने अब तक भारत के लिए दो ODI और 9 T20I मैच खेले हैं। इसके अलावा, स्टार ऑलराउंडर ने IPL में 36 मैचों में अब तक 28.12 के औसत और 130.25 के स्‍ट्राइक रेट से 956 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?