एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड का बड़ा दावा, कहा- हम अपने इरादे को…. - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड का बड़ा दावा, कहा- हम अपने इरादे को….

पॉल कॉलिंगवुड ने भी बताया है कि, इंग्लैंड सिर्फ इसलिए अपनी बेजबॉल क्रिकेट खेलने की रणनीति में बदलाव नहीं करेगा।

Paul Collingwood (Photo Source: Twitter)
Paul Collingwood (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून यानि कल से एशेज सीरीज खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों ही टीमें कड़ी मेहनत कर रही है। दरअसल पांच मैचों की यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और कई फैंस बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली टीम इंग्लैंड को बेजबॉल तकनीक से ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेलते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हरा WTC ट्रॉफी अपने नाम कर लिया और अब यह टीम एशेज ट्रॉफी भी हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी। वहीं इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने हाल ही में कहा था कि वह बेजबॉल क्रिकेट के तहत इंग्लैंड का सामना करने के लिए तैयार हैं।

इंग्लैंड अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं करेगा- पॉल कॉलिंगवुड 

वहीं इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड ने भी बताया है कि, इंग्लैंड सिर्फ इसलिए अपनी बेजबॉल क्रिकेट खेलने की रणनीति में बदलाव नहीं करेगा क्योंकि वे एशेज में कम्पटीशन कर रहे हैं। उनका यह भी मानना है कि, इंग्लैंड अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं करेगा।

एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में पॉल कॉलिंगवुड ने कहा कि, हम इस सीरीज में वैसे ही खेलेंगे जैसा प्रदर्शन हम पिछले सालों में करते आ रहे हैं। सिर्फ इसलिए हम बदलाव नहीं करेंगे कि यह एशेज है, हम इसे किसी अलग तरीके से नहीं लेने जा रहे हैं। दरअसल खिलाड़ियों ने इस तरह से खेलने का आनंद लिया है और उन्होंने एक-दूसरे की कंपनी का भी आनंद लिया है, चाहे वह मैदान पर हो या मैदान के बाहर हो।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल यह खिलाड़ियों के दबाव को दूर करने और दोस्तों के ग्रुप की तरह खेलने के बारे में है। अगर आप वह मानसिकता, वैल्यू और कौशल प्राप्त करते हैं और उसे आप ट्रेनिंग में लाते हैं। फिर उसे मैच में ले जाते हैं और कोई परिणाम नहीं होता तो आप अपनी क्षमता से बेस्ट कर सकते हैं। दरअसल वास्तव में मैं इन लोगों को जानता हूं, वे शायद दूसरी टीम की मुश्किल बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

close whatsapp