Video: फैंस ने पार कर दी हद्द, मैच खेल रहे विराट कोहली के पास पहुंचकर की अजीबो-गरीब हरकत

Video: फैंस ने पार कर दी हद्द, मैच खेल रहे विराट कोहली के पास पहुंचकर की अजीबो-गरीब हरकत

एक फैन सीट से उठकर सीधे मैदान में पहुँच गया और विराट कोहली के पास पहुँच गया। 

VIRAT KOHLI, IPL 2024 (Photo Source X)
VIRAT KOHLI, IPL 2024 (Photo Source X)

आईपीएल का छठवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। बैंगलोर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद ही अहम हैं वरना वह पॉइंट्स टेबल में और नीचे चले जाएंगे।

इस साल RCB के ट्रॉफी जीतने की उम्मीद काफी फैंस लगा रहे हैं, और हो भी क्यों ना क्योंकि इस साल महिला टीम ने WPL 2024 की ट्रॉफी जीत ली है। ऐसे में मेन्स टीम के ऊपर भी ट्रॉफी जीतने का दबाव है। RCB को अगर कोई इस साल आईपीएल के फाइनल में पहुंचा सकता है तो उसमें सबसे पहला नाम विराट कोहली का होगा। साल 2016 में विराट कोहली ने जिस फॉर्म के साथ बल्लेबाजी की थी, उन्होंने अपने दम पर RCB को फाइनल तक पहुंचाया था और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। इस साल भी विराट कोहली को कुछ ऐसी ही पारी खेलनी पड़ेगी जो टीम को बड़े मुकाबले तक ले जाए।

मैच की बात करें तो फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने हमेशा की तरह पारी की शुरुआत की और उन्होंने गेंदबाजों की तुड़ाई करना शुरू कर दिया। लेकिन इसी बीच एक ऐसी घटना हुई जिसके वजह से मैच को थोड़े देर के लिए रोक दिया गया। दरअसल, विराट कोहली को बैंगलोर और RCB के फैंस भगवान की तरह मानते हैं। भले ही कोहली ने 16 साल में एक भी ट्रॉफी नहीं जीता है लेकिन उनके फैंस उनसे बहुत लॉयल हैं। इसी का एक उदाहरण हमें पिच पर देखने को मिला। एक फैन सीट से उठकर सीधे मैदान में पहुँच गया और विराट कोहली के पास पहुँच गया।

देखें वीडियो 

https://twitter.com/Cricvarad/status/1772294476163125438?t=Ig_8cp2w-YghKeueJDKK7A&s=19

वीडियो में देख सकते हैं की फैन ने सीधे जाकर विराट कोहली के पैर छूए और उन्हें गले लगाने लगा, वह भी उसे देखकर चौंक गए। दिक्कत की बात यहां इसलिए है कि कोहली फील्ड पर मौजूद हैं और फैन ने सीधे जाकर उन्हें गले लगा लिए, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। तभी पीछे से ग्राउंड स्टाफ वहां पहुँच गए और उस फैन को लेकर चले गए। इसके बाद मैच को फिर से शुरू किया गया। खबर लिखने तक RCB ने 5 ओवर में 47 रन बनाकर 2 विकेट खो दिए हैं। कोहली 16 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद हैं।

close whatsapp