गुजरात के गांव खेली जा रही नकली IPL का वीडियो हुआ वायरल, रूस से हो रही थी मैच फिक्सिंग
आरोपियों ने गांव के लोगों को काम पर रखा और मैच खेलने के लिए हर दिन 400 रुपये दिए।
अद्यतन - Jul 12, 2022 4:54 pm

गुजरात पुलिस ने राज्य के मेहसाणा जिले में पिछले हफ्ते आईपीएल के समान एक टी-20 टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया। इस नकली आईपीएल के जरिए रूस में बैठे लोगों को मैच फिक्सिंग में फंसाया जा रहा था। भारतीय कानून किसी को भी खेल में सट्टेबाजी करने की अनुमति नहीं देता है। इस बीच पुलिस का कहना है कि, क्रिकेट में अक्सर बहुत सारे अवैध सट्टेबाजी अभी भी चल रहे हैं।
योजनाकारों ने मुख्य इंडियन प्रीमियर लीग के पूरा होने के कुछ दिनों बाद टूर्नामेंट शुरू किया और इस दौरान मेहसाणा के मोलीपुर गांव के एक सुनसान इलाके में नौ से अधिक मैच खेले गए। पुलिस ने इस लीग को असली बनाने के लिए उपयोग किए गए सामान जैसे क्रिकेट उपकरण, कैमरे, इंटरनेट से डाउनलोड किए गए नकली भीड़ शोर, और यहां तक कि स्पीकर भी जब्त कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप में दिखाया गया है कि कैसे कैमरे ने मैच का सिर्फ एक एंगल दिखाया, जो कि पिच था, और इसमें कुछ ही लोग शामिल थे जिन्होंने खिलाड़ियों के रूप में काम किया। इसमें दो बल्लेबाज, एक गेंदबाज, एक अंपायर, एक विकेटकीपर और एक अतिरिक्त क्षेत्ररक्षक थे। बल्लेबाज द्वारा लगाए गए शॉट भी मैच के वीडियो में नहीं दिखाए जा रहे थे। मैच को वास्तविक बनाने के लिए यूट्यूब पर इसका लाइव प्रसारण भी किया गया।
यहां देखिए उस नकली मैच का वीडियो
Here it is, the moment you’ve all been waiting for….
Footage of the Fake IPL, which somehow conned people in Russia into betting on it.
‘Chennai Fighters’ off to a solid start, pitch looking in good condition. pic.twitter.com/XtaL5W5zli
— Jordan (@JElgott) July 11, 2022
इस संबंध ने पुलिस ने चार लोगों को किया है गिरफ्तार
जांचकर्ताओं के अनुसार, अधिकांश सट्टेबाज मॉस्को, वोरोनिश और टवर में था। गुजरात पुलिस ने इस मामले में सेफी महमद, साकिब रियाजुद्दीन (मेरठ), कोली महमद अबुबकर (मोलीपुर), दावदा सादिक अब्दुलमजीद (मोलीपुर) और पूरी प्रक्रिया के मास्टरमाइंड दावड़ा शोएब अब्दुलमजीद को गिरफ्तार किया है।
बातचीत को बनाए रखने के लिए अंपायरों को वॉकी-टॉकी दी गई। अंपायरों और खिलाड़ियों को उसी से निर्देश दिए जा रहे थे कि किस तरह का शॉट कब मारा जाए, और किस अपील को आउट घोषित किया जाए ताकि सट्टेबाजी के पैसे उसी के अनुसार प्राप्त किए जा सकें। खिलाड़ियों को नकली जर्सी प्रदान की गई थी और वे चेन्नई फाइटर्स और गांधीनगर चैलेंजर्स जैसे नकली टीम के लिए खेल रहे थे। प्रत्येक खिलाड़ियों को मैच खेलने के लिए 400 रुपये दिए जा रहे थे।