लोगों ने मुंबई इंडियंस की बस को घेरा, हार्दिक-रोहित के उड़े होश; तभी हुई Sunny Bhai की एंट्री- देखें वीडियो

लोगों ने मुंबई इंडियंस की बस को घेरा, हार्दिक-रोहित के उड़े होश; तभी हुई Sunny Bhai की एंट्री- देखें वीडियो

मुंबई इंडियंस की टीम जयपुर में ट्रैफिक में बुरी तरह फंस गई थी।

MI (Photo Source X)
MI (Photo Source X)

देश में इस वक्त आईपीएल सीजन चल रहा है। हर गली-मोहल्ले में आईपीएल की चर्चा है। हर क्रिकेट प्रेमी इस मैच का आनंद लेता नजर आ रहा है। हाल ही में जयपुर में हुए ‘राजस्थान रॉयल्स’ बनाम ‘मुंबई इंडियंस’ मैच में भी लोगों का उत्साह देखने को मिला। इस मैच के दौरान ‘पिंक सिटी’ के सनी भाई ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ फैन्स का दिल जीत लिया है।

सनी भाई ने वास्तव में क्या किया?

मुंबई इंडियंस की टीम जयपुर में ट्रैफिक में बुरी तरह फंस गई थी। इसी दौरान एक युवक टीम बस को ट्रैफिक से निकालने के लिए दौड़ता हुआ आया। उसने सभी कारों को सड़क से हटा दिया और मुंबई इंडियंस टीम की बस के लिए रास्ता साफ कर दिया। इस युवक की टी-शर्ट पर सनी नाम लिखा हुआ था। जिसके चलते अब कई लोग इन सनी भाई की तारीफ कर रहे हैं। उनके वीडियो को ‘मुंबई इंडियंस’ टीम के आधिकारिक हैंडल पर भी शेयर किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी ने नीले रंग की जर्सी पहनी हुई है जिस पर 7 नंबर छपा हुआ है। वीडियो में वह सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम को हटाते और मुंबई इंडियंस की बस को निकालते नजर आ रहे है। ट्रैफिक से बाहर आते ही ‘मुंबई इंडियंस’ के खिलाड़ियों ने भी तालियां बजाईं और सनी को धन्यवाद दिया। इस वक्त उनके चेहरे पर खुशी भी साफ झलक रही थी।

इस वीडियो को मुंबई इंडियंस के हैंडल @mipaltan से शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया, सनी भाई ने दिल जीत लिया ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है, जो बेहद दिलचस्प हैं.

देखें वीडियो 

कई यूजर्स ने लिखा कि सनी भाई ने 7 नंबर की जर्सी पहनी है। इससे फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि सनी भाई महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं क्योंकि उनकी जर्सी का नंबर 7 है। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि ट्रैफिक पुलिस कहां है, ऐसे टीम को किसी भी सड़क पर घेरा जा सकता है जो उनके सुरक्षा के मायने से सही नहीं है।

close whatsapp