बल्लेबाज को डराने का पूरा काम करते हैं Arshdeep Singh, आउट करने के बाद भी दिखाते हैं अपना खौफ
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में Arshdeep Singh को मिला था एक ही विकेट।
अद्यतन - अक्टूबर 10, 2024 2:13 अपराह्न

समय के साथ-साथ Arshdeep Singh टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज बनते जा रहे हैं, जहां ये खिलाड़ी वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के दमदार प्रदर्शन कर रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भी इस खिलाड़ी ने गेंद से खेल किया है, लेकिन दूसरे टी20 मैच में अर्शदीप ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसने तेजी से सुर्खियां बटोरी थी।
पहले मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे थे Arshdeep Singh
जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले टी20 मैच में Arshdeep Singh ने कमाल की गेंदबाजी की थी, जहां इस दौरान उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था, तो दूसरी टी20 मैच में अर्शदीप ने बल्लेबाजी के दौरान एक छक्का जड़ा था और एक विकेट भी अपने नाम किया था।
Arshdeep Singh तो बल्लेबाजों को डराने का काम करते हैं
*बांग्लादेश के खिलाफ हुए दूसरे टी20 मैच में Arshdeep Singh को मिला था एक ही विकेट।
*इस दौरान अर्शदीप सिंह ने Parvez Hossain Emon को किया था कमाल की गेंद पर बोल्ड।
*जिसके बाद अर्शदीप ने विकेट लेते ही Parvez Hossain Emon को घूरना शुरू कर दिया था।
*जब तक ये बल्लेबाज आगे नहीं निकला, तब तक अर्शदीप सिंह उसे गुस्से में घूर रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Arshdeep Singh का ये वीडियो
That stare! 🥶🥶🥶#IDFCFirstBankT20Trophy #INDvBAN #ArshdeepSingh #JioCinemaSports pic.twitter.com/GwRA6WePfV
— JioCinema (@JioCinema) October 9, 2024
जीत के बाद गेंदबाज ने इंस्टा पर शेयर किया था खास पोस्ट
टेस्ट क्रिकेट में भी मिल सकता है मौका
अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए लगातार वनडे और टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं, वहीं अब उनका टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना बाकी रह गया है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो इस साल होने वाली BGT के लिए अर्शदीप सिंह को टीम इंडिया में चुना जा सकता है, ऐसे में उनका टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू हो सकता है। साथ ही अर्शदीप सिंह ने काफी पहले एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बुमराह भाई मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलने लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं। अब देखना अहम होगा की क्या अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुना जाता है या नहीं।