Ashes 2023: जब लॉर्ड्स टेस्ट में मार्नस लाबुशेन के खिलाफ अपनी चाल का खुद शिकार हुए Jonny Bairstow! - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: जब लॉर्ड्स टेस्ट में मार्नस लाबुशेन के खिलाफ अपनी चाल का खुद शिकार हुए Jonny Bairstow!

जॉनी बेयरस्टो की गेंद स्टंप्स पर नहीं लगी और मार्नस लाबुशेन बच गए थे।

Jonny Bairstow. (Image Source: Twitter)
Jonny Bairstow. (Image Source: Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे Ashes 2023 टेस्ट के पांचवे दिन Jonny Bairstow को विवादित रूप में रन-आउट किया गया, जिसे लेकर क्रिकेट जगत में बवाल मचा पड़ा है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जहां जॉनी बेयरस्टो ने लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के Marnus Labuschagne को उसी तरीके से रन आउट करने का प्रयास किया था, जिस तरह से पांचवें दिन एलेक्स केरी ने उन्हें आउट किया था।

आपको बता दें, Jonny Bairstow लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन तब आउट हुए, जब उन्होंने कैमरून ग्रीन के बाउंसर से बचते हुए अपनी क्रीज छोड़ दी, जो उस ओवर की आखिरी गेंद भी थी। हालांकि, अंपायरों ने ओवर पूरा घोषित नहीं किया था, नतीजन गेंद अस्तित्व में थी और फिर एलेक्स केरी ने मौका देखकर गेंद को स्टंप्स की ओर उछाला और स्टंप्स बिखेर दिए।

Jonny Bairstow को मिली अपने कर्मों की सजा

चूंकि जॉनी बेयरस्टो ने क्रीज छोड़ने से पहले न तो लेग-अंपायर को बताया था, और ना ही फील्डर को, नतीजन रिव्यु के बाद उन्हें रन-आउट करार दिया गया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के फैंस से काफी आलोचनाओं और ‘धोखेबाज’ जैसे नारों का सामना करना पड़ा, जिसके बावजूद उन्होंने दूसरे टेस्ट में 43 रनों की जीत दर्ज की।

यहां पढ़िए: जॉनी बेयरस्टो के विवादित रन आउट पर एलेक्स कैरी का पक्ष लेते हुए मार्क टेलर ने दिया बड़ा बयान

इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जॉनी बेयरस्टो ने लॉर्ड्स में Marnus Labuschagne को उसी तरह आउट करने की कोशिश की थी, जिस तरह से वह खुद आउट हुए। जब मार्नस लाबुशेन ने जेम्स एंडरसन की गेंद छोड़ी, तो बेयरस्टो ने स्टंप्स को टारगेट किया इस उम्मीद में कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टंप्स छोड़ने के बाद अपनी क्रीज से बाहर निकलेगा।

लेकिन मार्नस लाबुशेन को पता था कि वह अपनी क्रीज के बाहर खेल रहा है और जैसे ही बेयरस्टो ने गेंद छोड़ी, वह अपनी क्रीज में वापस चला गया, और इंग्लैंड के विकेटकीपर का थ्रो भी निशाने पर नहीं था।

यहां देखिए कैसे Jonny Bairstow ने Marnus Labuschagne के खिलाफ की थी प्लानिंग –

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp