एक बार फिर रांची की सड़कों पर अपनी फेवरेट बाइक के साथ दिखे एमएस धोनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक बार फिर रांची की सड़कों पर अपनी फेवरेट बाइक के साथ दिखे एमएस धोनी

एमएस धोनी आईपीएल से पहले रांची में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।

MS Dhoni (Photo Source- Instagram)
MS Dhoni (Photo Source- Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट प्रेम के बारे में दुनिया जानती है, लेकिन इस खेल के साथ ही भारतीय खेल प्रेमियों के चहेते सितारे धोनी की बाइक के प्रति दीवानगी भी जगजाहिर है। बाइकिंग के शौकीन माही के पास दुनियाभर की प्रमुख स्पोर्ट्स और लग्जरी बाइक्स हैं। उनके गैराज में आपको सुपरस्पोर्ट्स बाइक्स से लेकर विंटेज और क्रूजर बाइक तक, सब मिल जाएंगी।

माही के पास आज भी 100 से ज्यादा मोटरसाइकिलें हैं। धोनी जब भी अपने होम टाउन रांची में रहते हैं वो कार से ज्यादा मोटरसाइकिल से घूमना पसंद करते हैं। वो इस दौरान अपनी गैराज से अपने पसंद की कोई भी बाइक निकालते हैं हुए सड़कों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। सड़कों पर उनकी बाइक सबसे अलग दिखती है और फैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है।

इस बीच धोनी का उसी प्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पुरानी बाइक Yamaha RD 350 को चलाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उस वीडियो पर फैंस अपना-अपना रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए एमएस धोनी का वह वीडियो

वीडियो देखकर फैंस यही अंदाजा लगा रहे हैं कि ये वीडियो रांची के JSCA स्टेडियम का है। इस वीडियो में वह स्टेडियम से बाहर जाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि माही इस वक्त रांची में हैं और आईपीएल से पहले अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और साथ ही में आईपीएल के लिए रांची के स्टेडियम में प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

चेन्नई ने ऑक्शन से पहले अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें धोनी भी शामिल हैं। धोनी को जहां 12 करोड़ में रिटेन किया गया है तो वहीं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में टीम के साथ बरकरार रखा गया है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है, इसके साथ ही उन्होंने पिछले सीजन के ऑरेंज कैप धारक ऋतुराज गायकवाड़ को भी रिटेन किया है।

close whatsapp