Paparazzi लेना चाहते थे शिखर धवन के साथ सेल्फी, गब्बर ने दिखा दिया एटीट्यूड - क्रिकट्रैकर हिंदी

Paparazzi लेना चाहते थे शिखर धवन के साथ सेल्फी, गब्बर ने दिखा दिया एटीट्यूड

शिखर धवन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो हो रहा है वायरल।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

इस IPL सीजन सभी को उम्मीद थी कि, शिखर धवन की धाकड़ बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और फैन्स को निराशा ही हाथ लगी, जहां चोट के कारण गब्बर ने IPL 2024 में काफी कम मैच खेले। वहीं अब शिखर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कुछ Paparazzi को निराश करते हुए एटीट्यूड दिखाया है और अब वो वीडियो वायरल हो रहा है।

अपने ना खेलने पर दिया था बयान

IPL 2024 में शिखर धवन पंजाब टीम की कप्तानी करते हैं, उनके चोटिल होने के बाद सैम करन ने टीम की कमान संभाली थी। लेकिन फिर भी पंजाब टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई और एक बार फिर से टीम का खिताब जीतने का सपना टूट गया। वहीं धवन ने अपनी चोट को लेकर बयान दिया, उन्होंने कहा कि मुझे चोट से उबरने में समय लगेगा और अभी भी में पूरी तरह से ठीक नहीं हूं। धवन ने इस सीजन सिर्फ 5 मैच ही खेले थे, इस दौरान उनके बल्ले से 152 रन निकले और उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया।

शिखर धवन ने दिखाया अपना घमंडी अवतार

*शिखर धवन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो हो रहा है वायरल।
*वायरल वीडियो में तस्वीरों लिए पोज देते हुए नजर आए गब्बर।
*इस बीच कुछ Paparazzi लेना चाहते थे शिखर के साथ सेल्फी।
*धवन बोले- दूर से कैमरा घूमाकर आप लोग सेल्फी ले लो, नहीं आने दिया पास।

गब्बर का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

शिखर धवन रहते सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

टीम इंडिया से आखिरी बार शिखर धवन साल 2022 में खेलते हुए नजर आए थे, उसके बाद उनकी टीम में वापसी नहीं हुई। ऐसे में ये खिलाड़ी अब घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलता है और सिर्फ IPL में ही नजर आता है,जिस देखते हुए धवन के पास टाइम ही टाइम है। साथ ही गब्बर यानी की धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल ही में उनका एक नया Talk Show भी आया है जिसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

कार्तिक के लिए किया पोस्ट शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

close whatsapp