Video: Rashid Khan ने ऑफ साइड में मारा धोनी से भी कड़क Helicopter Shot, क्रिकेट का AI है ये खिलाड़ी
राशिद खान ने शानदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 8 गेंदों में 13 रन बनाए, इस पारी में एक छक्का और एक चौका शामिल था।
अद्यतन - अगस्त 4, 2024 2:52 अपराह्न

Rashid Khan Helicopter Shot in The Hundred: राशिद खान (Rashid Khan) ने शनिवार को वेल्श फायर और ट्रेंट रॉकेट्स (Welsh Fire and Trent Rockets) के बीच द हंड्रेड 2024 (The Hundred) मैच के दौरान हेलिकॉप्टर शॉट खेला। इस शॉट को देखने के बाद फैन्स को एमएस धोनी (MS Dhoni) के हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter Shot) की याद आ गई।
ल्यूक वेल्स वह गेंदबाज थे, जिसके खिलाफ राशिद खान ने शानदार कलाईयों का इस्तेमाल कर हेलिकॉप्टर शॉट लगाया। टॉम कोहलर-कैडमोर ने बाउंड्री के पास सिक्स को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन अपनी बेजोड़ कोशिश के बावजूद वह सफल नहीं हो सके।
राशिद खान का यह बेहतरीन शॉट आपको पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की याद दिलाएगा। करामाती खान ने जब बॉल को हिट किया तो बहुत ज्यादा ऊँचाई नहीं थी, लेकिन यह कोहलर-कैडमोर को चकमा देने के लिए पर्याप्त थी, जो लॉन्ग-ऑफ़ पर जंप करने के बावजूद गेंद को रोक नहीं सके और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर सिक्स के लिए गई।
वीडियो- Rashid Khan का Helicopter Shot
🌟 Rashid Khan 6 alert! 🌟
It's that helicopter shot again 🚁#TheHundred | @rashidkhan_19 pic.twitter.com/mAbBwXzytH
— The Hundred (@thehundred) August 3, 2024
मैच में राशिद खान ने 8 गेंदों में 13 रन बनाए। अपनी इस छोटी सी पारी में उन्होंने एक छक्का और एक चौका लगाया। लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम ट्रेंट रॉकेट्स 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में पीछे रह गई। टीम की पारी 125/8 पर समाप्त हो गई, जिसमें एलेक्स हेल्स 16 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम के लिए शीर्ष स्कोरर रहे।
मैच के पहले पारी की बात करें तो जॉनी बेयरस्टो ने वेल्श फायर के लिए 45 गेंदों पर 55 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस पारी की बदौलत वेल्श फायर ने चुनौतीपूर्ण पिच पर 129/6 का स्कोर बनाया। बेयरस्टो की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
ट्रेंट रॉकेट्स फिलहाल चार मैचों में 4 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, वेल्श फायर भी चार मैचों में समान अंकों पर है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर है।