Champions Trophy का मैच देखने पहुंची एक खास बिल्ली, इस दौरान उड़ गई Rabada की खिल्ली - क्रिकट्रैकर हिंदी

Champions Trophy का मैच देखने पहुंची एक खास बिल्ली, इस दौरान उड़ गई Rabada की खिल्ली

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच से एक वीडियो हुआ वायरल।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

Champions Trophy 2025 में हर दिन कमाल के मैच देखने को मिल रहे हैं, साथ ही अभी तक हुए तीनों मैचों में अलग-अलग बल्लेबाजों ने शतक ठोके हैं। वहीं हाल ही में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया था, इस दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला था जो अभी तक सुर्खियां बटोर रहा है।

कौन-कौन जीता अभी तक अपने मुकाबले?

वहीं Champions Trophy 2025 में अभी तक कुल 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें खिलाड़ियों ने धाकड़ प्रदर्शन किया है। जहां पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को मात दी थी, वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराया था। तो टूर्नामेंट के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल के दम पर अफगानिस्तान को हार का स्वाद चखाया था।

जब Champions Trophy के मैच में हुई “बिल्ली” की एंट्री

*अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच से एक वीडियो हुआ वायरल।
*जहां Champions Trophy के इस मैच के दौरान मैदान में घुस गई थी एक बिल्ली।
*काफी देर तक मैदान में दौड़ लगाती हुई इस काली बिल्ली ने बटोरा था सभी का ध्यान।
*वहीं तेज गेंदबाज Rabada ने इस बिल्ली को पकड़ने का किया था प्रयास भी।

Champions Trophy के मुकाबले के बीच का वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

Rabada ने डाली थी ये कमाल की गेंद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)

सभी को इंतजार है अब 23 फरवरी का

दूसरी ओर सभी क्रिकेट फैन्स को अब 23 फरवरी का इंतजार है, जब इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की चुनौती होगी। ये मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जाएगा, साथ ही फैन्स की भारी भीड़ इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में आएगी। दूसरी ओर पाक टीम ने अपना पहला मैच हारा था, ऐसे में उनकी टीम के लिए ये मैच जीतना काफी जरूरी है। वहीं पहले मैच के बाद पाकिस्तान टीम को एक झटका लगा था, इस झटके के तहत चोट के कारण प्रमुख बल्लेबाज Fakhar Zaman पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में देखना होगा की दुबई में होने वाले इस मैच में जीत की कहानी कौनसी टीम लिखती है।

close whatsapp