IPL 2024: SRH ने वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका के ही इस स्टार गेंदबाज को अपनी टीम में किया शामिल
सनराइजर्स हैदराबाद ने विजयकांत व्यासकांत को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में शामिल किया है।
अद्यतन - Apr 9, 2024 6:54 pm

आईपीएल 2024 में अभी तक कई शानदार मैच खेले जा चुके हैं। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन भी फिलहाल साधारण रहा है। उसने अभी तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं, जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया हो, लेकिन गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। SRH को इस सीजन में अनुभवी स्पिनर वानिंदु हसरंगा की काफी कमी खली और अब खबर है कि वानिंदु हसरंगा चोटिल होने की वजह से इस सीजन से बाहर हो गए हैं।
हालांकि, SRH ने वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। SRH ने वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका के ही युवा स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को अपनी टीम में शामिल किया है। विजयकांत व्यासकांत ने श्रीलंकाई घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इसके लिए उनकी जमकर प्रशंसा भी हुई है।
🚨 ANNOUNCEMENT 🚨
Wanindu Hasaranga will be unavailable for the season due to injury. We would like to wish him a speedy recovery.
Sri Lankan spinner Vijayakanth Viyaskanth has joined the squad as his replacement for the rest of #IPL2024. Welcome, Viyaskanth! ✨ pic.twitter.com/A2Z5458dH8
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 9, 2024
SRH ने हसरंगा की जगह विजयकांत व्यासकांत को अपनी टीम में शामिल किया
सनराइजर्स हैदराबाद ने विजयकांत व्यासकांत को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में शामिल किया है। युवा स्पिनर भी इस शानदार टूर्नामेंट में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
विजयकांत व्यासकांत ने अभी तक 1 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने एक विकेट हासिल किया है। 6 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 16 विकेट है। उन्होंने कुल 33 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें युवा स्पिनर ने 42 विकेट झटके हैं। लिस्ट A में उनके नाम पांच मैच में दो विकेट है।
सनराइजर्स हैदराबाद को अब अपना अगला मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ चंडीगढ़ में खेलना है। पंजाब किंग्स ने भी अभी तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही टीमें इस आगामी मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेंगी।