वीडियो: मिलिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सबसे हॉट फैन से, जिन्होंने अपने डांस से इंटरनेट पर मचाई सनसनी
आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है।
अद्यतन - मई 2, 2022 6:12 अपराह्न
आईपीएल 2022 का रोमांच इस वक्त अपने चरम पर है, बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी में आईपीएल को लेकर हर किसी में इस वक्त आईपीएल को लेकर जबरदस्त क्रेज है। जिस दिन से आईपीएल शुरू हुआ है उस दिन के बाद से हर रोज किसी न किसी फैन की कहानी सामने आती है जो इसी लीग से जुड़ी होती है।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि आईपीएल में सबसे अधिक लोकप्रिय टीम महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स है। आईपीएल चाहे भारत में हो या दुबई में हर जगत चेन्नई के फैन पीली जर्सी में मैदान पर मौजूद रहते हैं। सीएसके की टीम को लेकर लड़कियों में भी जबर्दस्त क्रेज है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां अपने डांस से सीएसके को सपोर्ट कर रही हैं।
आईपीएल (IPL) के इस सीजन भले ही CSK का प्रदर्शन उतना अच्छा न रहा हो लेकिन टीम के फैंस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फैंस हर गुजरते मैच के साथ अपनी टीम को चीयर करने के लिए नया-नया तरीका ढूंढ निकालते हैं। इस बीच दोनों लड़कियों ने अपने बोल्ड डांस से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखिए CSK के फैन का वो डांस
IPL fever.Pushpa style
CSK fan…#IPL2022 #IPL #CricketTwitter #cskforever #csk #dhonism #Bravo #Pushpa #Dance #masti #style pic.twitter.com/dMjcUh28cn— Neeraj Mishra (@NrjNambo) April 27, 2022
इस वीडियो में सीएसके की फैन लड़कियां, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ स्टाइल में अपनी टीम को चियर कर रही हैं। दोनों लड़कियां सीएसके जर्सी के मैचिंग पीले रंग की साड़ी और हाथ में बैट-बॉल लेकर दोनों लड़कियों ने ‘ऊं अंटावा मावा’ पर जमकर डांस किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और उस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
धोनी को वापस मिली CSK की कप्तानी
इस सीजन अगर चेन्नई की प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हे तीन में जीत मिली है वहीं छह में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि फैंस के लिए सबसे खास बात यह रही कि महेंद्र सिंह धोनी फिर से कप्तानी की भूमिका में लौट आए हैं। इस सीजन बतौर कप्तान धोनी ने अपने पहले ही मैच में जीत भी दर्ज की है।