Rohit-Virat की यारी है सबसे प्यारी, वानखेड़े स्टेडियम में क्या कमाल का डांस किया है इस बारी
वानखेड़े स्टेडियम से Rohit Sharma और Virat का नया वीडियो हुआ वायरल।
अद्यतन - जुलाई 5, 2024 11:32 पूर्वाह्न

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद Rohit और Virat ने फैन्स का दिल तोड़ दिया था, जहां खिताब जीतने के साथ ही दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा दिया था। लेकिन दोनों ने सबसे बड़ी ट्रॉफी जीतने के बाद इस प्रारूप को अलविदा कहा है, इससे फैन्स थोड़े खुश जरूर हैं। इस बीच वानखेड़े स्टेडियम से विराट और रोहित का एक नया वीडियो सामने आया है, जो आपको काफी पसंद आएगा।
Virat पर था Rohit को पूरा भरोसा
दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Virat अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हो रहे थे, जिसे लेकर कप्तान Rohit ने भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि हम विराट की क्लास जानते हैं, वो फाइनल मैच में कुछ बड़ा करेंगे। वहीं हुआ भी कुछ ऐसा ही था, जहां विराट ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।
Rohit और Virat का डांस सालों तक याद रखा जाएगा
*वानखेड़े स्टेडियम से Rohit Sharma और Virat का नया वीडियो हुआ वायरल।
*वायरल वीडियो में विराट के साथ रोहित स्टेडियम में जमकर डांस करते हुए दिखे।
*फैन्स ये नजारा देख हुए उत्साहित, बाकी खिलाड़ी भी करने लगे ROKO संग डांस।
*बस में भी दोनों ने एक साथ आ कर फैन्स को दिखाई थी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी।
वानखेड़े स्टेडियम से ये वीडियो सामने आया है Virat और Rohit का
एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के इस स्पेशल वीडियो पर
अब युवा खिलाड़ियों से लबरेज नई टी20 टीम तैयार होगी
विराट और रोहित के अलावा ऑलराउंडर जडेजा भी टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं, ऐसे में अब भविष्य के लिए युवा टीम इंडिया तैयार होगी टी20 प्रारूप में। जिसकी झलक Zimbabwe दौरे पर देखने को मिल गई है, जहां टीम में रियान पराग, अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे, हार्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, इन सभी खिलाड़ियों का IPL 2024 में प्रदर्शन शानदार रहा था और उसी की बदलौत इनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई है।