WTC फाइनल में विराट कोहली वह इनामी विकेट होगा जिसका सभी ऑस्ट्रेलियाई इंतजार करेंगे- रिकी पोंटिंग
7 जून से खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल
अद्यतन - मई 19, 2023 5:33 अपराह्न

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। पोंटिग का मानना है कि WTC फाइनल में विराट कोहली वह इनामी विकेट होगा जिसका सभी ऑस्ट्रेलियाई इंतजार करेंगे।
गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। बता दें कि भारत ने लगातार दूसरी बार इस बड़ी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है।
रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान
बता दें रिकी पोंटिग ने दिल्ली में 19 मई को एक कार्यक्रम में विराट कोहली को लेकर बोला कि- मैं करीब एक महीने पहले विराट कोहली से मिला था जब हमने आरसीबी के साथ बैंगलोर में मैच खेला था।
मेरी और उसके बीच उनकी बल्लेबाजी को लेकर काफी अच्छी बातचीत हुई है और उन्होंने बताया कि वे अपनी बल्लेबाजी में कहां पर है। उन्होंने (विराट कोहली) मुझसे कहा कि वे वास्तव में महसूस कर रहे हैं कि वह लगभग अपने सर्वश्रेष्ठ में वापिस लौट चुके हैं।
पोंटिंग ने आगे कहा- आपने विराट कोहली को कल रात (SRH के खिलाफ विराट कोहली की शतकीय पारी) देखा। आप जानते हैं कोहली का आईपीएल बहुत अच्छ रहा है। WTC फाइनल में विराट कोहली वह इनामी विकेट होगा जिसका सभी ऑस्ट्रेलियाई इंतजार करेंगे।
दूसरी ओर आपको विराट कोहली के आईपीएल 2023 में प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो वह इस सीजन प्रचंड फाॅर्म में चल रहे हैं। बता दें कि कोहली अब तक 13 मैचों में 44.83 की औसत व 135.86 के स्ट्राइक रेट से 538 रन बना चुके हैं। साथ ही बता दें कि इस दौरान कोहली के बल्ले से 6 अर्धशतक और 1 शतक निकला है।