'यह मेरे लिए एक खास पल है'- 100वें टेस्ट मैच से पहले सम्मानित किए जाने के बाद विराट का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह मेरे लिए एक खास पल है’- 100वें टेस्ट मैच से पहले सम्मानित किए जाने के बाद विराट का बयान

भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बने विराट कोहली।

Rahul Dravid and Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Rahul Dravid and Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

विराट कोहली शुक्रवार (4 मार्च) को अपने करियर में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर बने। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने उन्हें सम्मानित किया। बायो-बबल प्रतिबंध के कारण, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भारत के पूर्व कप्तान को सम्मानित किया, जबकि बीसीसीआई सचिव जय शाह इस पल का गवाह बनने के लिए स्टैंड में नजर आए।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि, कोहली खुश थे और उन्होंने इसे एक विशेष पल करार दिया। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैदान पर मौजूद थीं जबकि उनके भाई भी स्टेडियम में थे। 33 वर्षीय विराट इस बात से भी खुश थे कि उनके बचपन के हीरो द्रविड़ ने उन्हें उनकी यादगार 100वीं टेस्ट कैप भेंट की। उन्होंने खिलाड़ियों को यह कहते हुए धन्यवाद दिया कि उनके लिए टीम के समर्थन के बिना इतना मैच खेलना संभव नहीं था।

100वें टेस्ट मैच को लेकर विराट ने कही बड़ी बात

विराट ने इस खास उपलब्धि को लेकर कहा कि, “यह मेरे लिए एक खास पल है। मेरी पत्नी यहां है और मेरा भाई भी है। सभी को बहुत गर्व है। यह वास्तव में एक टीम गेम है और यह आपके बिना संभव नहीं हो सकता था”

विराट कोहली ने युवा क्रिकेटरों को भी उनसे सीखने का सुझाव दिया कि, वह काफी क्रिकेट खेलने के बावजूद इतने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलने में सक्षम नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि, “वर्तमान क्रिकेट में, हम तीन प्रारूपों और एक आईपीएल के साथ खेलते हैं, अगली पीढ़ी मुझसे एक बात सीखना चाहती है तो यह है कि मैंने टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेले हैं।”

इस बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली इस खास टेस्ट मैच में अपने शतक के सूखे को खत्म कर पाते हैं या नहीं। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2019 में एक अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था और फैंस उन्हें यहां बड़ा स्कोर बनाते हुए देखने के लिए उत्सुक होंगे। मैच की बात करें तो भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट 100 रनों के अंदर गंवा दिया और इस वक्त कोहली और हनुमा विहारी क्रीज पर मौजूद हैं।

close whatsapp