Virat Kohli और Faf du Plessis ने अपनी वाइफ Anushka Sharma और Imari के जन्मदिन किया खास पोस्ट, देखें किसका पोस्ट बेहतर?

Virat Kohli और Faf du Plessis ने अपनी वाइफ Anushka Sharma और Imari के जन्मदिन पर किया खास पोस्ट, देखें किसका पोस्ट बेहतर?

विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा और फाफ डु प्लेसिस की वाइफ इमारी का जन्मदिन 1 मई को आता है।

Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Credit- Twitter X)

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी सहज सुंदरता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था जिसमें विराट कोहली भी थे। बॉलीवुड में सेटल होने के बाद अनुष्का ने 2017 में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से शादी कर ली। इन दोनों की जोड़ी देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पॉपुलर है। आज के युवा विरुष्का को अपना आदर्श मानते हैं। 

1 मई, आज का दिन विराट कोहली के लिए बेहद ही खास हैं क्योंकि अनुष्का शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं । इस मौके पर विराट ने एक खास इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अगर मैंने तुम्हे पाया ना होता तो मैं पूरी तरह से खो जाता। हैप्पी बर्थडे माय लव। तुम हमारी दुनिया की रौशनी हो हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं।

विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। 11 जनवरी 2021 को उनकी बेटी वामिका और 15 फरवरी, 2024 को, उनके दूसरे बच्चे, अकाय का जन्म हुआ था।

फाफ डु प्लेसिस ने भी अपनी वाइफ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 

फाफ डु प्लेसिस ने साल 2013 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इमारी विसेर से शादी की थी। इमारी का भी जन्मदिन 1 मई को आता है। इमारी विज़सर पेशे से एक मार्केटिंग मैनेजर हैं, जो निम्यू स्किन टेक्नोलॉजी नामक अग्रणी दक्षिण अफ़्रीकी सौंदर्य कंपनी के लिए काम करती हैं। फाफ डु प्लेसिस और इमारी विज़सर की एक बेटी है जिसका नाम ज़ोए है।

फाफ डु प्लेसिस ने अपनी वाइफ के लिए भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है-

“हैप्पी बर्थडे माय लव। मेरा और हमारी राजकुमारियों का ख्याल रखने के लिए धन्यवाद। यह पर्याप्त नहीं हैं लेकिन धन्यवाद। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपके साथ जीवन जीना पसंद है।”

RCB और इन दोनों खिलाड़ियों के फैंस ने सोशल मीडिया पर अनुष्का और इमारी को ढेरों शुभकामनाएं दी।

close whatsapp